Exit Poll Result 2026: बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के एग्जिट पोल नतीजों में आगे कौन?

एग्जिट पोल केवल एक रुझान होते हैं, असली नतीजे 4 मई 2026 को आएंगे. पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना 4 मई को होगी.

Exit Poll 2026 live.jpg

Exit Poll Election Result 2026 : पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे लाइव.

Exit Poll Results 2026 Updates: महीनों तक चले प्रचार, रैलियों, आरोपों-प्रत्यारोपों और छिटपुट हिंसा के बीच बुधवार को 5 राज्यों, पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों का ‘चुनावी शोर’ थम चुका है. इसके बाद सभी राज्यों के एग्जिट पोल के आंकड़ें सामने आए हैं. अब सबकी नजर 4 मई को आने वाले नतीजों पर है.

विज्ञापन

Bengal Exit Polls Results 2026: क्या दीदी बचा पाएंगी अपना गढ़?

सबसे ज्यादा नजरें बंगाल पर हैं, जहां तीन बार से ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी की सरकार है. ‘टेप कांड’, ‘जहांगीर खान बनाम अजय पाल शर्मा’ और भारी सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच क्या ममता बनर्जी हैट्रिक लगाएंगी या बीजेपी का ‘सोनार बांग्ला’ का नारा काम आएगा? एग्जिट पोल यह संकेत देंगे कि क्या बंगाल में सत्ता बदलने जा रही हैं, या फिर दीदी ही सीएम की कुर्सी पर काबिज होंगी.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को पहले चरण में 152 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था, जिसमें 92 प्रतिशत से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया. दूसरे चरण में 142 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है.

Assam Exit Polls 2026 : क्या असम में हिमंता का जादू रहेगा बरकरार?

पूर्वोत्तर के प्रवेश द्वार असम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बीजेपी ने कड़ी मेहनत की है. असम में भाजपा की टक्कर कांग्रेस से है. एग्जिट पोल के आंकड़ों से अंदाजा लगेगा कि क्या हिमंता बिस्वा सरमा दोबारा से सीएम की कुर्सी पर बैठेंगे. असम में 9 अप्रैल को एक ही चरण में 126 सीटों पर वोट डाले गए, जिसमें मतदान प्रतिशत 85.38 दर्ज किया गया, जो 2016 के 84.67 प्रतिशत के पिछले रिकॉर्ड से ज्यादा है.

विज्ञापन

Tamil Nadu Exit Polls 2026 : तमिलनाडु का क्या हाल?

तमिलनाडु में डीएमके (DMK) और एआईएडीएमके के बीच मुख्य मुकाबला है. वहीं, अन्य दलों में तमिलर काची (एनटीके) और तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) भी शामिल हैं. 4 मई को घोषित होने वाले चुनाव परिणाम यह तय करेंगे कि क्या द्रविड़ राजनीति का यह गढ़ डीएमके के कब्जे में ही रहेगा या फिर टीवीके और एनटीके जैसी नई राजनीतिक ताकतों के उभार के चलते इसमें कोई बदलाव देखने को मिलेगा. हालांकि, एग्जिट पोल में कुछ कुछ तस्वीर साफ हो जाएगी कि तमिलनाडु में किसकी सरकार बनेगी.

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए एक ही चरण में 23 अप्रैल को 234 विधानसभा सीटों पर मतदान हुए थे. चुनाव आयोग के मुताबिक, यहां 85.15 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.

विज्ञापन

Kerala Assembly Exit Polls Update – केरल में टूटेगा सालों पुराना रिवाज?

केरल में पारंपरिक रूप से हर पांच साल में सत्ता बदलती है. लेकिन क्या इस बार पिनाराई विजयन दोबारा सत्ता में लौटकर इतिहास रचेंगे या कांग्रेस नीत UDF बाजी मारेगी? सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) को उम्मीद है कि उनकी सरकार दोबारा लौटेगी. इस फ्रंट की अगुवाई मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन कर रहे हैं. वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) भी पीछे नहीं है. विपक्ष का दावा है कि इस बार जनता बदलाव के मूड में है और यह चुनाव सरकार के खिलाफ जनमत संग्रह साबित होगा. यहां 9 अप्रैल को हुए चुनाव में मतदान प्रतिशत 78.02 दर्ज किया गया.

Puducherry Exit Polls Update – पुडुचेरी में किसके आसार?

पुडुचेरी में भी एनआर कांग्रेस और बीजेपी गठबंधन के भविष्य पर आज एग्जिट पोल की मुहर लगेगी. 9 अप्रैल को पुडुचेरी में 89.83 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो 2011 के 86.19 प्रतिशत के पुराने रिकॉर्ड से काफी ज्यादा है.

विज्ञापन

Assembly Election Results 2026 Date – नतीजे कब?

एग्जिट पोल केवल एक रुझान होते हैं, असली नतीजे 4 मई 2026 को आएंगे. एग्जिट पोल के आंकड़े यह तय कर देंगे कि दिल्ली के गलियारों से लेकर राज्यों की सड़कों तक किसका पलड़ा भारी है.

LIVE UPDATES

Exit Poll LIVE: पुडुचेरी में किसकी सरकार?

एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक, पुडुचेरी की 30 सीटों में से भाजपा गठबंधन को 16 से 20, कांग्रेस गठबंधन को 6 से 8 और अन्य को 3 से 7 सीटें मिल सकती हैं.

Bengal Exit Poll : चाणक्य स्ट्रैटेजीज का अनुमान- बंगाल में BJP को मिल सकता है बहुमत

चाणक्य स्ट्रैटेजीज एग्जिट पोल के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से भाजपा 150 से 160 सीटें जीत सकती है, वहीं TMC+ को 130 से 140 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रखा है.

हम जीतेंगे 235 से ज्यादा सीटें - TMC नेता

TMC नेता कुणाल घोष ने कहा, 'पहले फेज में TMC ने पहले ही सेंचुरी लगा ली थी. दूसरे फेज के बाद, हम कहते हैं कि BJP बंगाल में 50 सीटें भी पार नहीं कर पाएगी, जबकि TMC 235 से ज्यादा सीटें हासिल करेगी.'

तमिलनाडु के एग्जिट पोल पर DMK के प्रवक्ता क्या बोले?

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर DMK के प्रवक्ता सरवनन अन्नादुरई ने कहा, 'चुनाव के दिन से ही, हम कह रहे हैं कि हम यह चुनाव बहुत बड़े मार्जिन से जीतेंगे.'

West Bengal exit polls : BJP उम्मीदवार अर्जुन सिंह क्या बोले?

पश्चिम बंगाल के एग्जिट पोल पर नोआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने कहा, 'राज्य में दो-तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बन रही है... लोगों ने बड़ी संख्या में टीएमसी के खिलाफ वोट दिया है.'

पुडुचेरी का एग्जिट पोल किसके साथ?

पुडुचेरी के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए. राज्य में एनडीए (NDA), कांग्रेस लीडिंग गठबंधन (MGB) और एक्टर विजय की पार्टी टीवीके (TVK) के बीच कड़ा मुकाबला है. पूरी खबर पढ़ें...

Exit Poll 2026: पश्चिम बंगाल में किसका होगा राजतिलक?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान बुधवार (29 अप्रैल) को समाप्त हो गया है और एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आने लगे हैं. पूरी खबर पढ़ें...

क्या पिनाराई विजयन फिर रचेंगे इतिहास या यूडीएफ मारेगा बाजी?

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल के नतीजे अब सामने आ चुके हैं और आंकड़ों ने राज्य की सियासत में हलचल तेज कर दी है. राज्य की कुल 140 सीटों में से बहुमत हासिल करने के लिए 71 का जादुई आंकड़ा पार करना जरूरी है. पूरी खबर पढ़ें...

असम में बीजेपी की हैट्रिक, एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में 100 सीटों का अनुमान

असम विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे अब सामने आने लगे हैं. बता दें कि असम एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के अनुसार, NDA- 88 से 100 सीटें, कांग्रेस को 24 से 36 सीटें मिलने की संभावना है. पूरी खबर पढ़ें...

क्या स्टालिन का किला रहेगा बरकरार या अन्नामलाई करेंगे बड़ा उलटफेर?

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल के शुरुआती नतीजे अब सामने आ चुके हैं और आंकड़ों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है. राज्य की कुल 234 सीटों में से बहुमत के लिए जादुई आंकड़ा 118 का है. पूरी खबर पढ़ें...

एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल : केरल में फिर आएगी LDF की सरकार?

एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, केरल की 140 विधानसभा सीटों में से LDF को 49 से 62 सीटें, यूडीएफ को 78 से 90 सीटें और भाजपा वाले गठबंधन को शून्य से तीन सीटें मिल सकती हैं.

पश्चिम बंगाल फिर ममता सरकार? क्या कह रहे Peoples Pulse के आंकड़े

Peoples Pulse एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से टीएमसी को 117 से 187 और भाजपा को 95 से 110 सीटें मिल सकती हैं.

पश्चिम बंगाल के लिए P-MARQ एग्जिट पोल के नतीजे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए P-MARQ के आंकड़ों के मुताबिक, TMC को 294 में से 118 से 138 सीटें, BJP को 150 से 175 सीटें, कांग्रेस और लेफ्ट को शून्य सीटें मिलती दिख रही हैं.

Matrize Exit Poll - तमिलनाडु में किसी सरकार?

Matrize एग्जिट पोल के मुताबिक, तमिलनाडु की 234 सीटों में से DMK गठबंधन को 122 से 132 सीटें, AIADMK गठबंधन को 87 से 110 सीटें और TVK को 10 से 12 सीटें मिल सकती हैं.

असम में फिर बनेगी NDA की सरकार? क्या कह रहे एग्जिट पोल

एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, असम में 126 में से एनडीए को 88 से 100 सीटें और कांग्रेस को 24 से 36 सीटें मिलने का अनुमान है. अगर एग्जिट पोल के आंकड़े सही साबित होते हैं तो असम में एक बार फिर एनडीए की सरकार बहुमत के साथ बन सकती है.

एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल : असम में किसे कितनी सीटें?

एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक, असम में एनडीए को 88 से 100 सीटें मिल सकती हैं. वहीं, कांग्रेस को 24 से 36 सीटें मिलने का अनुमान है.

एग्जिट पोल के नतीजे कुछ ही देर में

पांचों राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे कुछ ही देर में जारी किए जाएंगे.

एग्जिट पोल रिजल्ट लाइव : एग्जिट पोल के नतीजों का इंतजार

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल के आंकड़ों का इंतजार पूरा देश कर रहा है. हालांकि, पांचों राज्यों के चुनाव के नतीजे 4 मई को जारी किए जाएंगे.

Exit Poll Result 2026 LIVE : बंगाल के दूसरे चरण में 5 बजे तक 89.99% वोटिंग

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और आखिरी फेज में शाम 5 बजे तक करीब 89.99% मतदान हुआ है.

Tamil Nadu Exit Poll - तमिलनाडु में 85.15% वोटिंग

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए एक ही चरण में 23 अप्रैल को 234 विधानसभा सीटों पर मतदान हुए थे. चुनाव आयोग के मुताबिक, यहां 85.15 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.

BJP vs TMC vs Congress: पश्चिम बंगाल के पहले चरण में 92% वोटिंग

पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को पहले चरण में 152 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था, जिसमें 92 प्रतिशत से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया. दूसरे चरण में 142 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है.

कहां कब हुई वोटिंग

Exit Poll Result 2026: असम की 126, केरल की140 और पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 9 अप्रैल को वोट डाले गए थे.

Exit Poll 2026 : बंगाल-असम, तमिलनाडु-पुडुचेरी और केरल के एग्जिट पोल कहां देखें LIVE?

यहां क्लिक कर देख सकेंगे लाइव नतीजे-

न्यूज 24 यूट्यूब चैनल लिंक- https://www.youtube.com/@News24thinkfirst

न्यूज 24 फेसबुक पेज लिंक- https://www.facebook.com/news24channel

न्यूज 24 एक्स (X) लिंक- https://x.com/news24tvchannel

Assembly Elections Results Date : कब आएंगे नतीजे

पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को जारी किए जाएंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ