पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के बाद देश की राजनीति गरमा गई है. इस घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीखी नाराजगी जताई. उन्होंने सत्ताधारी बीजेपी को घेरते हुए सीधे कहा कि ‘शासक ही अब हत्यारे बन गए हैं.’ दरअसल, चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी पर उग्र भीड़ ने हमला कर दिया. इस दौरान उनके कपड़े फाड़ दिए गए. चश्मा भी तोड़ दिया गया. सुरक्षाकर्मियों द्वारा समय पर हेलमेट पहनाने से उनकी जान बच सकी.
तृणमूल कांग्रेस ने अब नए वीडियो जारी किए हैं जिनमें पार्टी का दावा है कि हमलावर साफ दिखाई दे रहे हैं. अभिषेक बनर्जी चुनाव बाद हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने गए थे, तभी यह घटना हुई. अब यह मामला अदालत तक जाने की तैयारी में है. बात शुरू होती है सोनारपुर से.
TMC के सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी वहां उन परिवारों से मिलने गए थे जो चुनाव के बाद हुई हिंसा से परेशान थे. यानी वो एक तरह का दौरा कर रहे थे. लेकिन वहां पहुंचते ही माहौल बिगड़ गया. कुछ लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया. देखते ही देखते स्थिति इतनी खराब हो गई कि अभिषेक बनर्जी के काफिले पर पत्थर, ईंटें और दूसरी चीजें फेंकी जाने लगीं. इस हमले में अभिषेक बनर्जी को चोट भी लगी.
घटना के बाद अभिषेक बनर्जी खुद सामने आए और बोले कि उन पर जानबूझकर हमला किया गया. उन्होंने कहा कि उनके पास पूरी घटना के वीडियो मौजूद हैं और वो इस मामले को अदालत तक ले जाएंगे.
यह भी पढ़ें- Watch: ममता बनर्जी के भतीजे पर हुआ हमला, अंडे-जूते फेके… फाड़े कपड़े; क्या अभिषेक पर फूटा आम आदमी का गुस्सा?
ममता बनर्जी ने लगाए बीजेपी पर आरोप
TMC प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर नाराजगी जताई है. उन्होंने आरोप लगाया है कि बीजेपी और डीसीपी अस्पताल को धमकी दे रहे हैं. ममता ने दावा किया है कि अगर अभिषेक बनर्जी को कुछ भी हुआ तो उसका जिम्मेदार अस्पताल ही होगा.
ममता बनर्जी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अभिषेक बनर्जी को अस्पताल के आईटीयू में भर्ती कराया गया था. वहां उनके 3D सीटी स्कैन, यूएसजी और थोरेसिक टेस्ट किए गए थे. उन्होंने कहा कि अस्पताल पर बनाए जा रहे भारी दबाव के बीच अभिषेक को घर भेज दिया गया है और अब घर पर ही उनका इलाज चलेगा. ममता बनर्जी ने कहा, ‘अभिषेक को घर भेज दिया गया है. अब उनका इलाज घर पर ही जारी रहेगा. हमारे फैमिली डॉक्टर पूरे इलाज की निगरानी करेंगे.’
TMC ने जारी किए नए वीडियो
वहीं TMC ने नए वीडियो जारी किए हैं. पार्टी का कहना है कि इन वीडियो में साफ दिखता है कि कुछ लोग पत्थर उठाकर अभिषेक बनर्जी की तरफ फेंक रहे हैं. पार्टी यह भी कह रही है कि हमलावरों ने सीधे उनके चेहरे को निशाना बनाया, जो बताता है कि यह कोई अचानक हुई झड़प नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश थी. TMC ने इस मामले में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं. पार्टी का आरोप है कि उस इलाके में पर्याप्त सुरक्षा नहीं थी. नेताओं का कहना है कि अगर सुरक्षाबल समय पर हरकत में आते तो इस हमले को रोका जा सकता था.
राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने जताई चिंता
ममता बनर्जी ने बताया कि देश के कई बड़े नेताओं ने फोन करके अभिषेक का हालचाल जाना है और अपनी चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा,’ राहुल गांधी ने फोन किया था और मदद की पेशकश की थी. उन्होंने ये भी सुझाव दिया कि अभिषेक को इलाज के लिए हैदराबाद ले जाया जा सकता है. इसके अलावा कपिल सिब्बल और अखिलेश यादव भी अभिषेक को लेकर काफी परेशान हैं.’
ये स्थानीय लोगों का विरोध था- सुकांत मजूमदार
वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह स्थानीय लोगों का विरोध था, जिसे राजनीतिक रंग दिया जा रहा है. पार्टी का कहना है कि घटना को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. इस पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि चुनाव से पहले अभिषेक बनर्जी ने खुलेआम भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकाया था. उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह का नाम लेकर भी चुनौती दी थी. जब मुख्यमंत्री (शुभेंदु) नेता प्रतिपक्ष थे, तब उनकी गाड़ी पर बार-बार हमले हुए. इसके पीछे अभिषेक बनर्जी का नेटवर्क था, लेकिन अब हालात बदल गए हैं. फिर भी मैं अपील करता हूं कि बंगाल की राजनीति को सुधारना चाहिए और इसे हिंसा-मुक्त बनाना चाहिए.
संबंधित खबरें
छठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
2 days agoआसनसोल में अवैध प्रेम संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या
3 days agoED की कोहीनूर ग्रुप के CA समेत चार ठिकानों पर छापेमारी
3 days agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
5 days ago'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
6 days ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
8 days agoकोलकाता भगदड़: दुर्गा पूजा समिति का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
10 days agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
12 days agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
12 days agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines