Amar Dev Paswan
Read More
---विज्ञापन---
पूर्व मेदनीपुर, पश्चिम बंगाल पूर्व मेदिनीपुर के चंडीपुर निवासी और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या के बाद बंगाल की राजनीति में तूफान खड़ा हो गया है. बुधवार रात हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद चंद्रनाथ के घर पर मातम पसरा है, जबकि इलाके में भारी पुलिस और केंद्रीय बल तैनात किए गए हैं.
मृतक की मां हसिमारा रथ ने सीधे तौर पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘मैं दोषियों की फांसी नहीं, लेकिन आजीवन कारावास चाहती हूं. जिन नेताओं ने कहा था कि 4 तारीख के बाद कोई नहीं बचेगा, उन्होंने वही करके दिखाया.’
भावुक मां ने कहा, ‘अगर मेरे बेटे की मौत किसी दुर्घटना में होती तो इतना दर्द नहीं होता. लेकिन जिस तरह उसे निशाना बनाकर मारा गया, उसकी सजा मिलनी चाहिए. शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया था, उसी का बदला मेरे बेटे से लिया गया.’
हत्या के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश जारी है.
न्यूज 24 पर पढ़ें पश्चिम बंगाल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।