पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रही खींचतान के बीच एक नया विवाद सामने आया है. टीएमसी की बागी सांसद Kakoli Ghosh Dastidar के बेटे डॉ. वैद्यनाथ घोष ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख Mamata Banerjee के सभी गिफ्ट्स वापस करने का ऐलान किया है. डॉ. वैद्यनाथ घोष ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि वो अपनी शादी के वक्त उनकी पत्नी को ममता बनर्जी की ओर से दिया गया सोने का हार और दुर्गा पूजा के दौरान उन्हें मिला कुर्ता-पायजामा लौटाएंगे. उन्होंने कहा कि ये फैसला उन्होंने हाल के राजनीतिक घटनाक्रम और अपनी अंतरात्मा की आवाज को ध्यान में रखते हुए लिया है.
ये भी पढ़ें: क्या है नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी? जिसमें शामिल हो गए TMC के 20 बागी सांसद
घोष परिवार ने क्या कहा?
वैद्यनाथ घोष ने अपने संदेश में ये भी कहा कि वो ममता बनर्जी के इस सम्मान और स्नेह के लिए आभारी हैं, लेकिन मौजूदा हालातों में उन्हें लगता है कि इन उपहारों को वापस कर देना सही होगा. उनकी इस घोषणा को टीएमसी में चल रहे आंतरिक संघर्ष से जोड़कर देखा जा रहा है. काकोली घोष ने अपने बेटे के इस फैसले का खुलकर समर्थन किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर डॉ. वैद्यनाथ घोष के पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें अपने बेटे और उनकी पत्नी पर गर्व है. दरअसल, पिछले कुछ हफ्तों से टीएमसी में बगावत की खबरें लगातार सुर्खियों में हैं. काकोली घोष दस्तीदार उन नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई है. काकोली सोघ समेत 20 टीएमसी सांसदों ने नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी में शामिल होने का ऐलान कर दिया है और साथ ही ये भी साफ किया है कि वो सभी एनडीए का समर्थन करेंगे.
‘टीएमसी के नेताओं को भेजेंगे नोटिस’
इस विवाद के बीच वैद्यनाथ घोष ने ममता बनर्जी और टीएमसी के कुछ वरिष्ठ नेताओं को कानूनी नोटिस भेजने की भी बात कही है. उनका आरोप है कि उनके बारे में सार्वजनिक मंचों पर गलत और भ्रामक बयान दिए गए, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा. घोष ने कहा कि वो ममता बनर्जी, कल्याण बनर्जी, महुआ मोइत्रा, सौगत रॉय और सोनाली गुहा को नोटिस भेजकर अपनी टिप्पणियां वापस लेने को कहेंगे. वैद्यनाथ घोष का आरोप है कि ममता बनर्जी ने पिछले महीने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये कहा था कि एक टीएमसी सांसद अपने बेटे को टिकट ना मिलने की वजह से पार्टी को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने सीधे तौर पर काकोली घोष का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा उन्हीं की तरफ था.
ये भी पढ़ें: ओम बिरला से मिले TMC के बागी सांसद; काकोली घोष बोलीं- हमारे पास दो-तिहाई बहुमत, PM मोदी के नेतृत्व में करेंगे काम
संबंधित खबरें
छठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
2 days agoआसनसोल में अवैध प्रेम संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या
3 days agoED की कोहीनूर ग्रुप के CA समेत चार ठिकानों पर छापेमारी
3 days agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
5 days ago'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
6 days ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
8 days agoकोलकाता भगदड़: दुर्गा पूजा समिति का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
10 days agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
11 days agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
12 days agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines