हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

बर्धमान आतंकी नेटवर्क मामले में STF की बड़ी कार्रवाई, झारखंड से युवती गिरफ्तार; 'हनी ट्रैप' में फंसाने की साजिश!

STF का मानना है कि विदेशी हैंडलरों से संपर्क बनाए रखने में भी अर्पिता की भूमिका हो सकती है. फिलहाल उससे पूछताछ जारी है ताकि कथित नेटवर्क, संभावित सहयोगियों और डिजिटल संपर्कों से जुड़ी अधिक जानकारी जुटाई जा सके.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बर्धमान के कथित आतंकी नेटवर्क मामले में एक और गिरफ्तारी की है. हामिद मंडल की गिरफ्तारी के बाद उसके मोबाइल फोन और डिजिटल डेटा की जांच के आधार पर झारखंड के साहिबगंज से उसकी करीबी सहयोगी बताई जा रही अर्पिता सरकार को गिरफ्तार किया गया है. उसे शुक्रवार रात बर्धमान थाना लाया गया. शनिवार को उसे बर्धमान अदालत में पेश किए जाने की संभावना है.

STF के अनुसार, बर्धमान शहर के रेनैसां टाउनशिप से हामिद मंडल की गिरफ्तारी के बाद उससे लंबी पूछताछ की गई. उसके मोबाइल, सोशल मीडिया अकाउंट और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड की जांच में अर्पिता सरकार का नाम सामने आया. इसके बाद तकनीकी निगरानी, टावर लोकेशन और अन्य इनपुट के आधार पर साहिबगंज में अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार किया गया.
जांच एजेंसी का दावा है कि हामिद और अर्पिता के बीच नियमित संपर्क था.

यह भी पढ़ें: ‘बदली परंपरा, अब परिवारों के नाम पर…’, CJP प्रोटेस्ट के बाद पहली बार PM मोदी का संबोधन; जानिए बड़ी बातें

विज्ञापन

सोशल मीडिया जांच में यह भी सामने आया कि हमीम अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से केवल अर्पिता के अकाउंट को ही फॉलो करता था, जिससे जांचकर्ताओं को अहम सुराग मिला. STF का कहना है कि प्रारंभिक जांच में अर्पिता के भी कथित आतंकी मॉड्यूल से जुड़े लोगों के संपर्क में होने की आशंका है. एजेंसी के अनुसार, सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स के जरिए संदिग्ध नेटवर्क से संपर्क बनाए रखा जाता था.

जांच में यह दावा भी किया गया है कि अर्पिता का इस्तेमाल कथित तौर पर ‘हनी ट्रैप’ के जरिए कुछ लोगों को निशाना बनाने की योजना में किया जाना था. हालांकि, अभी तक इस तरह की किसी कार्रवाई के वास्तविक रूप से अंजाम दिए जाने या किसी राजनीतिक नेता अथवा प्रभावशाली व्यक्ति को निशाना बनाए जाने के ठोस प्रमाण सार्वजनिक नहीं किए गए हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: क्या आपका Bluetooth भी 24 घंटे ऑन रहता है? ये गलती 1 मिनट की खाली कर सकती है बैंक अकाउंट

STF का मानना है कि विदेशी हैंडलरों से संपर्क बनाए रखने में भी अर्पिता की भूमिका हो सकती है. फिलहाल उससे पूछताछ जारी है ताकि कथित नेटवर्क, संभावित सहयोगियों और डिजिटल संपर्कों से जुड़ी अधिक जानकारी जुटाई जा सके.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola