'बदली परंपरा, अब परिवारों के नाम पर…', CJP प्रोटेस्ट के बाद पहली बार PM मोदी का संबोधन; जानिए बड़ी बातें

पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने ₹18,000 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी और एयरपोर्ट्स के नामकरण पर बड़ा बयान दिया.

PM Modi Speech Today

PM मोदी ने 18 हजार करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगपुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने 18,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. सीजेपी प्रोटेस्ट के बाद अपने पहले संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि पहले एयरपोर्ट्स के नाम केवल एक ही परिवार के नाम पर रखे जाते थे, लेकिन उनकी सरकार ने इस परंपरा को बदला है. उन्होंने बताया कि अयोध्या और पंजाब की तरह इस नए हवाई अड्डे का नाम भी महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर रखा गया है. यह एयरपोर्ट राज्य की तरक्की को नई उड़ान देगा.

विज्ञापन

आधुनिक सुविधाएं और बढ़ता नेटवर्क

भोगपुरम का यह नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट लगभग 5,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है. यह आंध्र प्रदेश का 7वां हवाई अड्डा है, जहां से 17 अगस्त से उड़ानों की शुरुआत होगी. शुरुआती चरण में यहां से हर साल 60 लाख यात्री सफर कर सकेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि बीते 12 सालों में देश में एयरपोर्ट्स की संख्या 74 से बढ़कर 166 हो गई है. अब छोटे शहरों के आम नागरिक भी आसानी से हवाई सफर कर रहे हैं. कार्यक्रम के दौरान 13,500 से अधिक आदिवासी महिलाओं ने पारंपरिक धिमसा नृत्य प्रस्तुत कर प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया.

विज्ञापन

तटीय विकास और रोजगार पर जोर

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि यह हवाई अड्डा उत्तर आंध्र के युवाओं के बेहतर भविष्य का लॉन्च पैड है. सरकार का लक्ष्य इस पूरे इलाके को कोस्टल इकोनॉमिक कॉरिडोर के रूप में विकसित करना है. इसके तहत पुराने बंदरगाहों को आधुनिक बनाया जा रहा है और नए पोर्ट्स का निर्माण हो रहा है. इसके अलावा विशाखापट्टनम में नए सेमीकंडक्टर प्लांट का शिलान्यास किया गया है, जिससे हाई-टेक उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा. मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के विजन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से राज्य में व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ