क्या आपका Bluetooth भी 24 घंटे ऑन रहता है? ये गलती 1 मिनट की खाली कर सकती है बैंक अकाउंट
क्या आप भी आपने फोन का ब्लूटूथ हमेशा ऑन रखते हैं? अगर हां तो आपको सावधान होने की जरुरत है. यहां जानते हैं ब्लूटूथ ऑन रहने से किस तरह का खतरा हो सकता है.

अगर ईयरबड्स, स्मार्टवॉच या किसी दूसरी डिवाइस का इस्तेमाल करने के बाद भी ब्लूटूथ बंद नहीं करते, तो आपको अलर्ट होने की जरूरत है. ये छोटी सी लापरवाही साइबर अपराधियों के लिए मौका बन सकता है और आपके लिए जोखिम.
इस तरह हो रहा साइबर अटैक
2 / 7इसमें हैकर्स ब्लूटूथ कनेक्शन का फायदा उठाकर किसी डिवाइस पहुंचने की कोशिश करते हैं, इसे ब्लू बगिंग साइबर अटैक कहा जाता है. अगर फोन का ब्लूटूथ लंबे समय तक ऑन रहता है और दूसरे डिवाइस को दिखाई देता है तो हैकर उससे कनेक्ट होने की कोशिश कर सकते हैं.
फोन का डेटा भी हो सकता है लीक
3 / 7अगर हैकर ब्लूटूथ के जरिए फोन से कनेक्ट होने में सफल हो जाएं, तो वे कॉल, मैसेज और दूसरे जरूरी डेटा तक पहुंचने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए ब्लूटूथ से जुड़ी छोटी सी लापरवाही भी आपकी डिजिटल सेफ्ट पर असर डाल सकती है. ये भी पढ़ें- Samsung नए फोल्ड फोन का Passport डिजाइन क्यों बन रहा लोगों की पसंद? जानिए वाइड स्क्रीन के 8 बड़े फायदे
किन लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है?
4 / 7जो लोग ईयरबड्स, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ स्पीकर या कार से फोन कनेक्ट करने के बाद ब्लूटूथ बंद नहीं करते उनके लिए जोखिम ज्यादा हो सकता है. रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, मॉल, कैफे और दूसरी भीड़भाड़ वाली जगहों पर यह खतरा बढ़ सकता है. ये भी पढ़ें- Amazon Great Freedom Sale 2026 की डेट फाइनल, इस दिन शुरू होगी मेगा सेल, स्मार्टफोन-लैपटॉप पर मिलेंगे तगड़े ऑफर्स
इन सेटिंग्स से रहें सेफ
5 / 7ब्लूटूथ का इस्तेमाल खत्म होते ही उसे ऑफ कर दें. अगर किसी वजह से ब्लूटूथ ऑन रखना जरूरी हो, तो ब्लूटूथ विजिबिलिटी को बंद रखें. इससे आपका फोन आसपास मौजूद अनजान डिवाइस को दिखाई नहीं देगा.
छोटी सावधानी, बड़ी सुरक्षा
6 / 7एक आदत को बदलकर आप ब्लू बगिंग जैसे साइबर खतरे से काफी हद तक बच सकते हैं. ब्लूटूथ को जरूरत पड़ने पही ऑन रखें और काम खत्म होने पर बंद कर दें.
क्यों जरूरी है ब्लूटूथ ऑफ करना?
7 / 7आजकल स्मार्टफोन में बैंकिंग ऐप, पर्सनल चैट, फोटो और कई जरूरी डॉक्यूमेंट मौजूद रहते हैं. ऐसे में छोटी सी चूक से आपका डेटा लीक कर सकती है.