कोलकाता में बनेंगे सेमीकंडक्टर, अमेरिका की इंटरनेशनल कंपनी की लगेगी फैक्ट्री

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक इंटरनेशनल कंपनी अपनी सेमीकंडक्टर फैक्ट्री यूनिट लगाने वाली है। सेमीकंडक्टर कंपनी का नया फैक्ट्री यूनिट साल्ट लेक के सेक्टर 5 में स्थित सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क में स्थापित किया जाएगा।

Kolkata News

पश्चिम बंगाल के विकास के लिए ममता बनर्जी की सरकार लगातार जरूरी और उचित कदम उठा रही है। इसके लिए राज्य के अंदर कई विकास प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। इसी के तहत राज्य की राजधानी कोलकाता में सेमीकंडक्टर फैक्ट्री यूनिट लगाने वाली है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय सेमीकंडक्टर निर्माण कंपनी ग्लोबल फाउंड्रीज कोलकाता में डिजाइन और टेस्टिंग के लिए एक फैब-लेस सेंटर बनाने जा रही है। राज्य उद्योग के लिए यह निवेश मील का पत्थर साबित हो रहा है। राज्य सरकार ने कंपनी के फैब-लेस सेंटर के लिए साल्ट लेक के सेक्टर 5 में स्थित सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क में 13,000 वर्ग फीट की जगह आवंटित की है।

विज्ञापन

राज्य में होगा आर्थिक विकास

विज्ञापन

इस सिलसिले में सीएम ममता बनर्जी ने अमेरिका की काउंसलेट जनरल कैथी जाइल्स-डियाज से बुधवार को एक खास मुलाकात की। बता दें कि ग्लोबल फाउंड्रीज अमेरिका की एक कंपनी है जिसका हेडक्वार्टर अमेरिका के न्यू जर्सी में है। यह कंपनी स्मार्टफोन, कंप्यूटर और कई तरह के हाई-टेक चिप्स बनाती है। इस बात की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री सचिवालय ने बताया कि कंपनी ने 19,000 वर्ग फीट जगह और मांगी है। फिलहाल, राज्य सरकार कंपनी के इस प्रस्ताव पर विचार कर रही है। कंपनी का यह निवेश राज्य में आर्थिक विकास और रोजगार के लिए बहुत अच्छा है।

विज्ञापन

क्या बोली सीएम ममता बनर्जी?

कैथी जाइल्स-डियाज के साथ मुलाकात पर ममता बनर्जी ने इस सेमीकंडक्टर फैक्ट्री यूनिट को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस मुलाकात को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने बताया कि राज्य सरकार ने कंपनी को पहले ही साल्ट लेक के सेक्टर 5 में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क में करीब 13,000 वर्ग फीट की जगह दे दी थी। इस मौके पर सीएम ममता ने कहा कि सेमीकंडक्टर के निर्माण को लेकर ग्लोबल फाउंड्रीज की तरफ से डिजाइन और टेस्टिंग के लिए कोलकाता में एक फैब-लेस सेंटर स्थापित करने का प्लान बनाया गया है। सीएम ममता ने यह भी कहा कि वह भविष्य में इस काम का दायरा और बढ़ा सकती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ