'मैंने उसके पैर छुए, रोई लेकिन...' कोलकाता लॉ कॉलेज रेप पीड़िता की आपबीती

Kolkata Law College Rape Case: कोलकाता लॉ कॉलेज में छात्रा से हुई गैंगरेप की घटना दो दिन बाद सामने आई। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में अपने साथ आपबीती बताई।

BeFunky-collage (11)

Kolkata Law College Rape Case: कोलकाता लॉ कॉलेज में 25 जून की रात 24 साल की छात्रा से तीन लोगों ने गैंगरेप किया। दो छात्रों के अलावा एक TMC छात्रनेता ने कॉलेज परिसर के गार्ड रूम में छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया। गुरुवार को पुलिस FIR दर्ज की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना से लोगों ने आक्रोश शुरू हो गया है। पीड़िता ने FIR में लिखवाया कि उसने गैंगरेप का विरोध किया। वह खूब रोई और जाने की गुहार लगाई। लेकिन छात्रा से जबरदस्ती करते रहे। छात्रा ने आरोपियों के पैर तक छुए लेकिन उन्होंने रहम नहीं किया।

विज्ञापन

M’, ‘P’, ‘J’ नाम से पहचाना

मामले में मोनोजित मिश्रा, जैब अहमद और प्रमित मुखर्जी उर्फ प्रमित मुखोपाध्याय आरोपी हैं। छात्रा ने FIR में बताया कि उसने ‘M’, ‘P’ और J’ के नाम से पहचाना। एक छात्र बैठक के बाद 25 जून की शाम को छात्रा को घेर लिया था। छात्रा ने बताया कि तीनों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। फिर उसे शौचालय में खींच लिया और उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की।

विज्ञापन

मैं अपने प्रेमी से प्यार करती हूं…

छात्रा ने बताया कि उसने तीनों की जबरदस्ती का विरोध किया। छात्रा ने कुछ नहीं करने दिया और संबंध नहीं बनाने दिए तो आरोपियों ने छात्रा को धकेल कर गिरा दिया। छात्रा लगातार रोती रही। रोते हुए छात्रा ने गुहार लगाई कि उसे जाने दे, मैं यह नहीं कर सकती, मेरा एक प्रेमी है। मैं उससे प्यार करती हूं। लेकिन आरोपियों ने उसकी एक न सुनीं।

महिला आयोग ने तीन दिन में मांगी डिटेल्ड रिपोर्ट

कोलकाता गैंगरेप मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग की एंट्री हो गई है। स्वत: संज्ञान लेते हुए आयोग की चेयरपर्सन विजया रहाटकर ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर तीन दिनों के अंदर कार्रवाई की डिटेल्ड रिपोर्ट मांगी है। साथ ही लिखा कि घटना की तय समय में जांच की जाए। पीड़िता को मेडिकल, मानसिक और कानूनी मदद और मुआवजा भी दिया जाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ