---विज्ञापन---

पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी की कैबिनेट का पहला विस्तार, 35 नए मंत्रियों ने ली शपथ

West Bengal Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल में आज 35 नए विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। इसके साथ ही सुवेंदु अधिकारी कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या 40 हो गई है। आजादी के बाद पहली बार सरकार बनाने के बाद BJP के मुख्यमंत्री अपनी कैबिनेट का पहला विस्तार कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली BJP सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार हो गया है और 35 नए मंत्रियों को शपथ दिलाकर कैबिनेट में शामिल किया गया है। खुद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने अपने X हैंडल पर ट्वीट करके एक जून को कैबिनेट के विस्तार की घोषणा की थी और बताया था कि एक जून को उनकी सरकार में 35 नए मंत्री शामिल होंगे। प्रदेश के राज्यपाल आरएन रवि ने सुबह 11 बजे लोकभवन नाबन्ना में नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

ममता बनर्जी की बैठक से 80 में से 60 विधायक गायब, क्या TMC में होने वाली है टूट?

मंत्री पद के लिए इन नए चेहरों की हो रही चर्चा

हालांकि सरकार में शामिल होने वाले नए मंत्रियों के नामों की कंफर्म लिस्ट नहीं आई है, लेकिन मंत्री पद के लिए कुछ प्रमुख चेहरों के नामों की चर्चा जरूर है। इनमें स्वपन दासगुप्ता, अर्जुन सिंह, शंकर घोष, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, मनोज ओरांव, तपस रॉय, दूधकुमार मंडल, सरद्वत मुखोपाध्याय के नाम शामिल हैं। महिला विधायकों को भी मंत्री पद दिए जाने की चर्चा है, जिनमें अभिनेत्री रूपा गांगुली और चंदना बाउरी शामिल हैं।

---विज्ञापन---

294 विधायकों का 15 प्रतिशत हिस्सा कैबिनेट

्रआज कैबिनेट विस्तार होने के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी समेत उनके मंत्रिमंडल की कुल संख्या 41 हो जाएगी। संविधान के अनुच्छेद 164 (1A) के तहत किसी राज्य में मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री को मिलाकर विधानसभा के सदस्यों की कुल संख्या का 15 प्रतिशत ही हो सकती है। क्योंकि पश्चिम बंगाल विधानसभा 294 सदस्यीय है तो इसका 15 प्रतिशत 44 मंत्री हैं। जिनमें से 35 आज शपथ लेंगे और 5 पहले ले चुके हैं।

9 मई को सुवेंदु ने 5 मंत्रियों संग ली थी शपथ

बता दें कि BJP ने आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बहुमत से जीत हासिल करके सरकार बनाई है। इसके साथ ही तृणमूल कांग्रेस के 15 वर्षों के शासन का अंत हो गया। 9 मई 2026 को सुवेंदु अधिकारी ने बंगाल में BJP की पहली सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उसी दिन उनके साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निसिथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया और के टुडु ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी

---विज्ञापन---

भारत में कैसे घुसते हैं अवैध बांग्लादेशी? घुसपैठियों ने किया चौंकाने वाला खुलासा, सिर्फ 10 मिनट में पार कर लिया बॉर्डर

अग्निमित्र पॉल और दिलीप के पास ये विभाग

बता दें कि सुवेंदु अधिकारी 2 विभाग 4 मंत्रियों में बांट चुके हैं। उन्होंने दिलीप घोष को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, पशुपालन विकास विभाग और कृषि विपणन विभाग का मंत्री बनाया है। अग्निमित्र पॉल को महिला एवं बाल कल्याण एवं नगर एवं ग्रामीण विकास मंत्री बनाया है। वहीं निशित प्रमाणिक को उत्तर बंगाल विकास एवं खेल विभाग का प्रभार सौंपा। अशोक कीर्तनिया को खाद्य विभाग एवं खुदीराम टुडू को पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अल्पसंख्यक मामलों के विभाग का मंत्री बनाया।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 01, 2026 07:19 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola