Noida Greater Noida Gautam Buddha Schools closed due to fog cold wave: पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। ज्यादातर इलाके घने कोहरे की चपेट में हैं। शीतलहर और घने कोहरे की वह से जनजीवन प्रभावित हुआ है। इसका असर बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ा है। यूपी के कई जिलों में शीतलहर की वजह से जिलाधिकारी के आदेश के बाद स्कूल बंद चल रहे हैं। दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी नर्सरी कक्षा से लेकर 8वीं कक्षा तक के स्कूलों को 14 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। गौतम बौद्ध नगर जिला प्रशासन ने आज यानी शनिवार को यह आदेश जारी किया।
गौतम बौद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के आदेश के बाद सभी बोर्ड स्कूलों की कक्षा नर्सरी से लेकर आठवीं तक की क्लास 14 जनवरी तक नहीं चलेगी। यह आदेश सीबीएसई, आईसीएसई आईबी, यूपी बोर्ड और अन्य से संबद्ध सभी विद्यालयों पर लागू होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने इस आदेश का सख्ती से पालन करने को कहा है। वहीं 9वीं और 12वीं कक्षा की क्लास के समय में परिवर्तन किया गया है। इस दौरान कक्षा 9 से 12 की क्लासेज सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगी।
ये भी पढ़ें-टिकट कैंसिल कराने का रिकॉर्ड, कोहरे की वजह से रेलवे को हुआ करोड़ो का नुकसान
घने कोहरे की चेतावनी
बता दें कि यूपी में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है, जिसकी वजह से लोगों का हाल बेहाल है। प्रदेश के 40 से ज्यादा जिलों में घना कोहरा और शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। सुबह के समय कोहरे की वजह से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। बर्फीली हवाओं से गलन भरी ठंड पड़ रही है। ग्रेटर नोएडा के कुछ इलाकों में शुक्रवार को हुई बूंदाबांदी के बाद ठंड और बढ़ गई है। अगले कई दिनों तक ठंड कम होने के आसार नहीं हैं।
ये भी पढ़ें-लड़की के बैक पर मारता था हाथ, छाती पर काटता था चुटकी, कोच को कोर्ट से मिली ऐसी सजा कि…
संबंधित खबरें
पटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
6 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
8 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
8 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
9 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
10 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
10 hrs agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
11 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
11 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
11 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines