---विज्ञापन---

देश angle-right

IMD ने कड़ाके की ठंड को लेकर दिया बड़ा अपडेट, जानें कैसा रहेगा मौसम

IMD Weather Forecast Cold Wave: मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के कुछ हिस्सों में अत्यधिक ठंड की संभावना जताई है।

---विज्ञापन---

IMD Weather Forecast Cold Wave: देश के कई हिस्सों में भीषण ठंड का कहर जारी है। कई जगहों पर तापमान माइनस में पहुंच गया है। जबकि कई हिस्सों में शीतलहर से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में ठंड बढ़ने की संभावना

आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के कुछ हिस्सों में 3 और 4 जनवरी तक कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डे होने की स्थिति जारी रहने की संभावना है। जबकि 5 जनवरी को अलग-अलग हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

---विज्ञापन---

आईएमडी के अनुसार, पूर्वी और मध्य भारत जैसे बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के इलाकों में अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। जबकि बाकी इलाकों में टेम्प्रेचर में खास बदलाव नहीं होगा।

---विज्ञापन---

उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों में घने कोहरे की संभावना

 

अगले दो दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में तापमान में कमी आएगी। इसके साथ ही उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है। हालांकि यह इसके बाद कम होता चला जाएगा।

---विज्ञापन---

आईएमडी के अनुसार, राजस्थान के कुछ हिस्सों में 3 और 4 जनवरी, 2024 को भीषण से बहुत भीषण ठंडे दिन रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 10°C से कम होने की संभावना है। जबकि पंजाब के कुछ हिस्सों में 3 और 4 जनवरी, 2024 को भीषण ठंडे दिन होने का अनुमान है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 10°C से कम रहने की संभावना है।

---विज्ञापन---

भीषण ठंडे दिन रहने की संभावना

वहीं हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली की बात करें तो कुछ हिस्सों में 3 और 4 जनवरी, 2024 को भीषण से बहुत भीषण ठंडे दिन रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान ≤10°C रह सकता है। उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 3 जनवरी 2024 को रात-सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है। कोहरे के दौरान दृश्यता 50 मीटर से कम रह सकती है।

---विज्ञापन---

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार 3 जनवरी को उत्तरी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों, उत्तरी मध्य प्रदेश और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में ठंडे दिन से लेकर गंभीर ठंडे दिन की स्थिति बनी रही। पंजाब के कुछ हिस्सों में भी कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को सुबह 8:30 बजे तक हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6-9°C दर्ज किया गया। जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तर मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में 10-12°C दर्ज हुआ।

ये भी पढ़ें: IMD ने ठंड को लेकर दिया बड़ा अपडेट, जानें जनवरी से मार्च तक कैसा रहेगा मौसम

First published on: Jan 03, 2024 10:25 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola