बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में सोमवार को एक बाइक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हुआ। वीडियो भी कोई सामान्य नहीं था। एक रेलवे ट्रैक पर तीन युवाओं ने बाइक चलाते हुए अपना वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना की जानकारी के पुलिस हरकत में आई और तीनों को पकड़ लिया।

विज्ञापन

देखें जान को जोखिम में जालने वाला खतरनाक स्टंट

विज्ञापन

घटना बुलंदशहर जिले की है। एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली थी। वीडियो की पड़ताल की गई तो पाया कि तीन युवक रेलवे ट्रैक पर बाइक दौड़ाते दिख रहे हैं। गहन पड़ताल के बाद तीनों युवकों की शिनाख्त कर ली गई है। बाइक को भी सीज कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि युवकों की पहचान सुमित, तालिब और उनके एक नाबालिग के रूप में हुई है। तीनों से सभी तरह के सोशल मीडियो प्लेट फॉर्म पर वायरल किया।

पुलिस ने तीनों को पकड़ा

हालांकि पुलिस का कहना है कि मामला करीब पांच दिन पुराना है। पुलिस ने जब बाइक चलाने वाले तीनों युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया, सोशल मीडिया पर वीडियो डालने के लिए बाइक से स्टंट कर रहे थे। पुलिस ने एमवी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ