Ankita Murder Case: उत्तराखंड (Uttarakhand) की अंकिता भंडारी (Ankita Bhandari Murder Case) की मौत पानी में डूबने के कारण ही हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट (postmortem Report) के मुताबिक अंकिता के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स में भी कहा गया है कि रिपोर्ट में दुष्कर्म का कोई भी साक्ष्य नहीं मिला है। बता दें कि ऋषिकेश (Rishikesh) में भाजपा से निष्कासित नेता के बेटे के वनंतारा रिजॉर्ट में काम करने वाली 19 वर्षीय रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की का शव नहर से शव बरामद हुआ था। अंकिता की अंगुलियों, हाथों और पीठ पर चोट के निशान पाए गए थे।
उत्तराखंड समेत पूरे देश में फैला था आक्रोश
अंकिता भंडारी की मौत को हत्या के तौर पर लिया जा रहा है। इसी को आधार मानते हुए एसआईटी टीम अपनी जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे उत्तराखंड समेत देशभर में बड़े पैमाने पर आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोगों ने दिल्ली से लेकर देहरादून कर सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया। आरोपियों को कठोर सजा और अंकिता को न्याय की मांग करने लगे। लोगों ने बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे भी जाम कर दिया था।
अभी पढ़ें – Agra News: एनकाउंटर में खनन माफिया को लगी गोलियां, 4 सिपाहियों ने खून देकर बचाई उसकी जान
भाजपा ने निष्कासित किया था आरोपी का पिता
बता दें कि घटना के बाद भाजपा ने नेता विनोद आर्य और उनके एक बेटे को निलंबित कर दिया है। विनोद आर्य का दूसरा बेटा रिजॉर्ट चलाता था। जहां अंकिता भंडारी काम करती थी। पुलिस ने मामले में पुलकित आर्य समेत उसके मैनेजर और एक अन्य कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। 23 सितंबर को गिरफ्तारी की सूचना पर भारी संख्या में महिलाएं और पीड़ित परिवार के लोग थाने पर पहुंच गए थे। उन्होंने आरोपियों को पुलिस से खींच कर जनकर धुना था। उनके कपड़े भी फाड़ दिए थे। 24 सितंबर के बाद किसी समय आरोपी के रिजॉर्ट पर भी बुल्डोजर चला दिया गया था।
अभी पढ़ें – Ajmer: तालाब में डूबने से एक ही गांव के 4 मासूम बच्चों की मौत, इलाके में छाया मातम
‘विशेष सेवा’ देने का बनाया जा रहा था दबाव
लापता होने के छह दिन बाद पुलिस ने ऋषिकेश के पास चील्ला नहर से अंकिता भंडारी का शव बरामद किया था। मामले में जब पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच की तो पता चला कि आरोपी पुलकित आर्य और अन्य आरोपी अंकिता पर दबाव बना रहे थे। सामने आया था कि अंकिता पर रिजॉर्ट में ग्राहकों को “विशेष सेवा” देने के लिए मजबूर किया जा रहा था। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबने के कारण दम घुटना आया है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में तेज हवाएं
5 mins agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
30 mins agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
50 mins agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
56 mins agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 hr agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
1 hr agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
2 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
3 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
3 hrs agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines