Ajmer: तालाब में डूबने से एक ही गांव के 4 मासूम बच्चों की मौत, इलाके में छाया मातम

four children died due to drowning in pond

अजमेर में तालाब में डूबने से 4 मासूम बच्चों की मौत

अजमेर: राजस्थान के अजमेर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। अजमेर जिले के पीसांगन थाना इलाके में हुए दर्दनाक हादसे में चार मासूम बच्चों की नाड़ी (तालाब) में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद यहां मातम पसर गया है। मृतक बच्चों के परिजन बदहवास हैं। ये बच्चे नहाने के लिए गए थे। इनकी उम्र 12 से 15 साल के बीच बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर जुटे और बच्चों की तलाश शुरू की। इसी बीच पुलिस और प्रशासन भी मौके पर पहुंचा। जेसीबी की मदद से नाड़ी का पानी तोड़ने के लिए मोरी बनाई गई है और उसका पानी कम किया गया। राहत और बचाव के लिए अजमेर से एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया।

पीसांगन उपखंड अधिकारी प्रियंका बड़गुर्जर ने बताया कि अजमेर से पहुंची एसडीआरएफ टीम ने मोर्चा संभालते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। देर रात 12.30 बजे नाड़ी से चारों बच्चों के शव बाहर निकालने में सफलता मिल पाई। शवों को पानी से बाहर निकालने के बाद उनको पीसांगन मोर्चरी लाया गया। वहां आज शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उनको उनके परिजनों के सुपुर्द किया जायेगा। बच्चों के शव देखकर उनके परिजन बिलख पड़े।

विज्ञापन

हादसे में मारे गए चारों बच्चे 13 से 15 साल की उम्र के बीच के हैं। उनकी पहचान गांव के ही रहने वाले गोपाल, भोजराज, सोनाराम और लेखराज के रूप में हुई है। चारों बच्चे मवेशी चराने के लिए जंगल में गए थे।

विज्ञापन

हादसे की सूचना पर जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट, उपखंड अधिकारी प्रियंका बड़गूजर, नायब तहसीलदार मंजूर अली, जिला पुलिस उप अधीक्षक अजमेर ग्रामीण मोहम्मद इस्लाम खान, प्रधान दिनेश कुमार नायक,थानाधिकारी नरपत राम बाना, मांगलियावास थानाधिकारी सुनील कुमार टाडा,भड़सूरी सरपंच प्रतिनिधि बलदेव गुर्जर, लालचंद प्रजापत,गिरदावर अमराराम चौधरी,पटवारी प्रवीण कुमार गोदा मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ