Meerut News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) जिले में दबिश देना गौतमबुद्ध नगर पुलिस (Gautam Budh Nagar Police) को भारी पड़ गया। यहां पुलिस ने दबिश (Raid) के दौरान एक युवक को हिरासत में लिया, तो गांव वाले भड़क गए। उन्होंने पुलिस का घेराव कर दिया। खुद को घिरता देख पुलिस वाले गाड़ियों में बैठकर भागने लगे, जिस पर गांव वालों ने गाड़ियों पर पथराव कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस यहां एक डेयरी में लगे सीसीटीवी की डीवीआर ले गई है।
पशु चोर को पकड़ने के लिए गई थी पुलिस
मामला मेरठ जिले के सरधना इलाके का है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस यहां के खुर्वा गांव में पशु चोरी के एक मामले में दबिश देने के लिए गई थी। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गांव में पहुंचते ही एक युवक को हिरासत में लिया। एक डेयरी में लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी निकाल ली। आरोप है कि इसी दौरान गांव वाले इकट्ठा हो गए। सामने आया है कि गांव में पहुंचे पुलिस वाले अधिकांश सादा वर्दी में थे, जबकि कुछ पुलिस की वर्दी में थे।
पुलिस ने गांव वालों पर बरसाई लाठियां तो भड़क गए
गांव वाले युवक और सीसीटीवी डीवीआर को साथ ले जाने का विरोध करने लगे। इस पर पुलिस ने उन पर लाठियां बरसाना शुरू कर दिया। बस इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने पुलिस वालों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। खुद को घिरता देख पुलिस वालों के भी पांव उखड़ गए। उन्होंने अपनी गाड़ियों में बैठकर भागना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ियों पर पथराव कर दिया। इसमें पुलिस की गाड़ियों के शीशे टूट गए।
मेरठ पुलिस को मामले की जानकारी नहीं
बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपी युवक और सीसीटीवी डीवीआर को अपने साथ ले गई, लेकिन पुलिस ने सरधना गंगनहर के पास युवक को छोड़ दिया। जबकि सीसीटीवी की डीवीआर अपने साथ ले गई। वहीं मेरठ पुलिस का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। किसी भी जिले की पुलिस ने अपने आने की सूचना (आमद) नहीं दी है। वहीं ग्रामीणों ने संबंधित थाना पुलिस से मामले की शिकायत की है, इस पर पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पहले भी पुलिस गांव में आई थी।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
1 hr agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
6 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
14 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
14 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
14 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
16 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
18 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
18 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
20 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines