Lucknow News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के पास सोमवार सुबह नवरात्रि के पहले दिन हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 10 हो गई है। वहीं घायलों का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) ने हादसे में मृतकों के परिवार वालों को 4-4 लाख रुपये के आर्थिक मुआवजे का एलान किया है। वहीं घायलों के बेहतर इलाज के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। बता दें कि शहर से करीब 30 किमी दूर अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिर गई। ट्रैक्टर में करीब 50 लोग सवार थे। सभी एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
बच्चे का मुंडन संस्कार कराने के लिए जा रहे थे
घटना सुबह 10 बजे की बताई जा रही है। सीतापुर जिले के रहने वाले छुन्नन के बेटे का मुंडन संस्कार होना था। सोमवार को वह अपने रिश्तेदारों और परिचितों को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठाकर इटौंजा के ऊनई देवी मंदिर पर जा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली काफी तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान वहां से तेज रफ्तार एक ट्रक गुजरा, जिसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और सीधे सड़क किनारे तालाब में जा गिरी। ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 50 लोग सवार थे।
मच गई चीख-पुकार, गांव वाले दौड़ कर पहुंचे
हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को भी मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मौके पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी को तालाब से निकाला गया। सभी गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनमें से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 40 लोग अस्पताल में भर्ती है। हादसे की जानकारी होने पर आईजी लखनऊ रेंज लक्ष्मी सिंह भी मौके पर पहुंच गईं। कई टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन में भाग लिया।
CM योगी ने जताया दुख, दिए ये निर्देश
वहीं हादसे के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक सीएम योगी ने निर्देश दिए हैं कि DM और SSP तत्काल मौके पर पहुंचें। राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाए जाए। सभी घायलों का बेहतर उपचार सुनिश्चित करें। साथ ही मामले में लापरवाही न बरतने के भी निर्देश दिए गए हैं।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
13 mins agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
27 mins agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
30 mins agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
1 hr agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
1 hr ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
1 hr agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
2 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
3 hrs agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
12 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines