Lucknow: हनुमान मंदिर में तोड़फोड़, मूर्ति भी क्षतिग्रस्त की, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

Lucknow (3)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अराजकतत्व ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है। एक युवक ने यहां के लेटे हुए हनुमान मंदिर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। बताया जा रहा है कि उसने मंदिर की मूर्ति को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने तौफिक नाम के एक युवक को मौके से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

रात में दर्शन के बहाने घुसा था मंदिर में

जानकारी के मुताबिक गोमती नगर स्थित मशहूर लेटे हुए हनुमान मंदिर में बुधवार रात को एक युवक तिलक लगाकर घुसा। आरोप है कि उसने मंदिर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। उसने मंदिर में स्थापित एक मूर्ति को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मंदिर प्रबंधन के लोगों का आरोप है कि आरोपी ने मंदिर को ध्वज को भी तोड़ने का प्रयास किया।

गिरफ्तारी के समय नशे में था तौफीक

लखनऊ के एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि तौफीक नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। वह इतना नशे में था कि सही से बात भी नहीं कर पा रहा था। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मंदिर के पुजारी अमर मिश्रा ने बताया कि युवक पर शक होने पर उन्होंने उसे टोका था, तब उसने बताया था कि वह मंदिर में दर्शन करने के लिए आया है। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अधिकारियों ने बताया कि युवक के सामान्य होने पर उससे पूछताछ की जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ