साली की मोहब्बत में कैद हुआ जीजा, खतरनाक नतीजा, DSP बोले-प्रियंका ने कबूला जुर्म

Saali Murdered Husband For Jija Love: भारत में जीजा और साली के रिश्ते को दोस्त जैसा माना जाता है। इस बीच बिहार के मोतिहारी में साली ने जीजा के प्यार में अपने पति को ही मार डाला। जब यह पोल खुली तो कई सारे बड़े खुलासे हुए।

Jija Saali Love Affair

Jija Saali Love Affair

Jija Saali Relationship: अक्सर फिल्मों में सुनने को मिलता है कि प्यार में सब जायज होता है। आजकल प्यार में लोग हर हद तक गुजर जाते हैं। कोई धर्म की दीवार तोड़ देता है तो कोई सात समुन्द्र पार करके अपना प्यार पाने आता है। इससे जुड़ा एक मामला सामने आया जहां साली को अपने जीजा से इतना शिद्दत वाला प्यार हो गया कि उसने अपने पति को ही रास्ते से हटा दिया।

जीजा से बात करने से रोकता था पति

यह मामला मोतिहारी के सिरहा गांव का है। सिरहा की रहने वाली प्रियंका कुमारी जिसकी नई-नई शादी हुई थी उसने अपने जीजा के साथ मिलकर अपने पति राजेश कुमार को मौत के घाट उतार दिया। प्रियंका अपने जीजा से 4 साल से बेतहाशा मोहब्बत करती थी। पति के लगातार मना करने के बाद भी वह नहीं मानी। पति रोज-रोज समझाता था कि वह जीजा से दूरी बनाकर रखे और बातचीत करना बंद कर दे। इन सबके बावजूद प्रियंका कुमारी को अपने पति की सलाह नागवार गुजरी और उसने अपने जीजा के साथ मिलकर राजेश कुमार को बुलाया और धोखे से हत्या कर दी।

शव को जंगल में छिपाया

उनकी हैवानियत यहीं तक नहीं रुकी और शव को जंगल की झाड़ी में छिपा दिया। पुलिस ने इस मामले की जांच की और साइंटिफिक रिसर्च के बाद जब मोबाइल का डाटा खंगाला गया तो साड़ी पोल खुल गई। यह पता चला की प्रियंका अपने जीजा के साथ लगातार संपर्क में थी और पुलिस ने उसको जब गिरफ्तार किया तो पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म कबूल किया है। प्रियंका ने बताया कि बीते 4 मार्च को ही उसकी राजेश कुमार से शादी हुई थी। वहीं पिछले 4 साल से जीजा के साथ उसके प्यार के संबंध थे। वह अपने जीजा से बेतहाशा प्यार करती थी इसलिए दोनों ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी।

डीएसपी सुबोध कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रियंका कुमारी नाम की महिला ने पिछले दिनों अपने पति की हत्या कर दी थी और लगातार अपने बयान को बदल रही थी। पुलिस द्वारा जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो प्रियंका कुमारी ने अपना जुर्म कबूल किया। वहीं लड़की के जीजा और घटना में शामिल बाकी लोगों के लिए गिरफ्तारी की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ