---विज्ञापन---

दिल्ली मेट्रो में लड़के के साथ हुई गंदी हरकत, पोस्ट लिखकर बताई पूरी कहानी

Sexually Assaulted in Delhi Metro : सोशल मीडिया पर 16 साल के एक लड़के का पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें उसने बताया कि मेट्रो में एक शख्स ने उसे गलत तरीके से छुआ और छेड़खानी की।

---विज्ञापन---

Sexually Assaulted in Delhi Metro : दिल्ली मेट्रो में तरह तरह की घटनाएं होती रहती हैं लेकिन छेड़खानी की घटनाएं गंभीर चिंता पैदा करती हैं। महिलाओं के साथ छेड़खानी या आपत्तिजनक हरकत करते कई लोग पकड़े गए लेकिन अब एक नाबालिगलड़के के साथ मेट्रो में छेड़खानी हुई है। लड़के ने एक सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर इस घटना के बारे में बताया है।

राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर हुआ विवाद

16 साल के इस लड़के ने बताया कि Rediit पर उसने इस घटना को शेयर किया था लेकिन लोगों ने इसे X पर लिखने और दिल्ली पुलिस को टैग करने की सलाह दी। लड़के ने बताया कि वह राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ा तो एक यात्री ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। मेट्रो समयपुर बादली की ओर जा रही थी।

---विज्ञापन---

लड़के ने बताया कि वह अकेले मेट्रो में यात्रा कर रहा था, इस दौरान उसके पीछे एक शख्स पड़ गया और गलत तरीके से छूने लगा। पहले तो इस लड़के को लगा कि शायद कोई बैग है या गलती से टच हो रहा है लेकिन कुछ देर बाद उसे आभास हो गया कि ये गलती से नहीं बल्कि जानबूझकर किया जा रहा है।


लड़के ने बताया कि शख्स ने तीन पर उसके साथ छेड़खानी की कोशिश की। डर के बावजूद कांपते हुए लड़के ने उस शख्स के बालों को पकड़कर एक फोटो क्लिक कर ली, इस तस्वीर को लड़के ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। लड़के ने बताया कि वह एक स्टेशन पर उतर गया और गार्ड से मदद मांगी। गार्ड की मदद से वह घर पहुंचा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : पति से नहीं था प्यार तो कैसे हुए चार बच्चे? सीमा हैदर का जवाब वायरल

लड़के ने बताया कि छेड़खानी के दौरान वह काफी डरा हुआ था। उसने पहले Reddit और बाद में X पर पोस्ट किया, जो वायरल हो रहा है। वहीं दिल्ली पुलिस ने भी इस मामले को संज्ञान लिया है। हालांकि सवाल ये उठाये जा रहे हैं कि नागलिग बच्चे के साथ मेट्रो में इस तरह की हरकतें करने की हिम्मत लोगों में कहां से आ रही है?

First published on: May 05, 2024 01:56 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola