Devender Yadav कौन? जिन्होंने अरविंदर सिंह लवली के बाद दिल्ली में संभाली कांग्रेस की कमान

Devender Yadav Congress Delhi Chief: कांग्रेस पार्टी ने देवेंद्र यादव को दिल्ली का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। अरविंदर सिंह लवली के बाद देवेंद्र यादव ने दिल्ली में कांग्रेस का दोरमदार संभाला है। तो आइए जानते हैं कि देवेंद्र यादव कौन हैं?

devender yadav

devender yadav

Devender Yadav Congress Delhi Chief: अरविंदर सिंह लवली के बाद कांग्रेस पार्टी को दिल्ली में दूसरा चेहरा मिल गया है। कांग्रेस पार्टी ने देवेंद्र यादव को दिल्ली कांग्रेस का अगला प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। देवेंद्र यादव ने आज यानी 5 मई को औपचारिक रूप से अपना पदभार संभाल लिया है। तो आइए जानते हैं कि राजधानी में कांग्रेस की कमान थामने वाले देवेंद्र यादव आखिर कौन हैं?

विज्ञापन

दिल्ली के पूर्व विधायक रहे हैं देवेंद्र यादव

विज्ञापन

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने वाले देवेंद्र यादव काफी समय से कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े हैं। देवेंद्र यादव बदली विधानसभा सीट से 2 बार विधायक रहे हैं। कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले देवेंद्र यादव ने 2008 ऍर 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। हालांकि 2015 में हुए चुनाव में देवेंद्र को शिकस्त मिली थी, जिसके बाद उन्हें ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी पंजाब का इनचार्ज बना दिया गया था।

विज्ञापन

देवेंद्र की हुई घर वापसी

हाल ही में अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। लवली ने अपने इस्तीफे की वजह कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन को बताया था। अरविंदर के इस्तीफे के दो दिन बाद कांग्रेस ने देवेंद्र यादव को दिल्ली वापस बुलाया और उन्हें पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। वहीं अब पार्टी ने देवेंद्र यादव को दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है।

विज्ञापन

दिल्ली में कब होगी वोटिंग?

विज्ञापन

बता दें कि अरविंद सिंह लवली के इस्तीफे से कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा था। बीते दिन लवली ने भाजपा का हाथ थाम लिया तो वहीं कांग्रेस ने नया प्रदेश अध्यक्ष चुनकर खेमे में मची खलबली पर विराम लगा दिया। गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली की सात सीटों पर छठे चरण में चुनाव होंगे। 25 मई को होने वाले इस मतदान में भाजपा बनाम कांग्रेस-आप गठबंधन की सीधी टक्कर देखने को मिलेगी। वहीं आम चुनाव के नतीजे 4 जून को सामने आएंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ