Kanpur News: गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों के नहाते हुए वीडियो बना रहा था कर्मचारी, मोबाइल देखकर उड़ गए होश

kanpur (7)

Kanpur News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) जिले में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (Chandigarh University) जैसे मामला सामने आया है। यहां एक निजी हॉस्टल (Private Hostel) में रहने वाली छात्राओं (Girl Student) का आरोप है कि हॉस्टल के कर्मचारी ने छात्राओं के नहाते हुए अश्लील वीडियो (obscene videos) बना लिए हैं। गुरुवार को एक छात्रा ने कथित तौर पर आरोपी को चुपके से वीडियो (Video) बनाते हुए देख दिया, जिसके बाद छात्राओं ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल की तैयारी करने वाली छात्राएं रहती हैं

जानकारी के अनुसार यह घटना कानपुर जिले के तुलसी नगर इलाके में हुई है। यहां एक निजी हॉस्टल है। जहां मेडिकल परीक्षाओं की तैयारी करने वाली छात्राएं रहती हैं। आरोप है कि यहां काम करने वाला एक कर्मचारी छात्राओं के नहाते समय उनके अश्लील वीडियो बनाता है। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने हॉस्टल में छात्राओं के कई अश्लील वीडियो अपने मोबाइल फोन से बनाए हैं।

एक छात्रा ने पकड़ा आरोपी, छीना फोन

हॉस्टल की एक छात्रा का आरोप है कि गुरुवार को नहाते समय एक छात्रा का कर्मचारी चुपके से वीडियो बना रहा था। छात्रा ने उसे पकड़ लिया। आरोपी का फोन छीन लिया। छात्रा का आरोप है कि उसने कथित तौर पर आरोपी के फोन में कई लड़कियों के अश्लील वीडियो देखें हैं। जानकारी होने पर हॉस्टल की सभी छात्राएं निकल कर आ गईं। उन्होंने हंगामा कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी का है हॉस्टल

सूचना पर संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। छात्राओं से मामले की जानकारी ली। पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि हॉस्टल एक पुलिस अधिकारी का है। वह यूपी के एक जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हैं। हॉस्टल में प्रदेश के कई जिलों की छात्राएं रहकर मेडिकल परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। पीड़ित छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने हॉस्टल के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। एसीपी कल्याणपुर दिनेश शुक्ला ने बताया कि छात्राओं की ओर से शिकायत मिली है। मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में भी हुआ था यही सब

बता दें कि मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से भी ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया था। यहां की एक लड़की ने हॉस्टल की साथी लड़कियों के नहाते हुए न्यूड वीडियो बनाकर शिमला एक लड़के को भेज दिया। उस लड़के ने इन छात्राओं के न्यूड वीडियो को वायरल कर दिया। इसकी जानकारी जैसे ही लड़कियों को मिली तो 8 लड़कियों ने सुसाइड करने की कोशिश की है। बाद में पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ