Ayodhya News: मिड-डे मील में बच्चों को खिलाया चावल-नमक, Video Viral होने पर प्रिंसिपल पर गिरी गाज
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अयोध्या (Ayodhya) जिले में एक प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील में बच्चों द्वारा चावल-नमक खाने का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के कुछ घंटों बाद ही जिलाधिकारी ने स्कूल की प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का आदेश जारी किया है। वहीं ग्राम प्रधान को भी नोटिस भेजा गया है। बता दें कि बच्चे स्कूल में उबले हुए चावल और नमक खाते हुए वीडियो में दिखाई दिए थे।
अयोध्या: मिड-डे मील में बच्चों को दिया गया नमक-चावल, 'Video Viral' होने के बाद मचा बवाल।#ViralVideo pic.twitter.com/xcDScCYagS
— News24 (@news24tvchannel) September 29, 2022
वहीं मामले का संज्ञान लेते हुए अयोध्या के जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने चौरे बाजार क्षेत्र के दिहवा पांडेय के प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक एकता यादव को निलंबन आदेश और ग्राम प्रधान को नोटिस भेजा है। चूंकि स्कूल एक गांव के नजदीक है, इसलिए काफी बच्चे अपने घर चले गए। कुछ बच्चे स्कूल में थे, जिन्हें यह उबले हुए चावल और नमक खाने में दिया गया। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने बच्चों का यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो के वायरल होने के बाद कई अभिभावकों ने स्कूल पहुंच कर विरोध जताया। लोगों ने मांग की कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों को समय-समय पर जांच करनी चाहिए। साथ ही औचक निरीक्षण करने की भी मांग की है। इस मामले में अयोध्या के डीएम नीतीश कुमार ने कहा कि वीडियो देखने के बाद तुरंत जांच के आदेश दिए। मैंने तत्काल निलंबन का भी आदेश दिया है। प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर प्रधान के खिलाफ नोटिस भेजा जाएगा। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: