Kanpur News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) जिले के बर्रा इलाके में एक व्यावसायिक इमारत में गुरुवार को आग लग गई। आग लगने की सूचना पर कानपुर प्रशासन के होश उड़ गए, क्योंकि जिस इमारत में आग लगी थी, उसकी पहली मंजिल पर ग्लोबल करियर एकेडमी (Global Career Academy) कोचिंग सेंटर में करीब 25 छात्र फंसे हुई थे। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) प्रमोद कुमार ने बताया कि दमकल विभाग के कर्मियों ने सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।
अभी पढ़ें – हरियाणा: कार की टक्कर से बेटी समेत दंपत्ति की मौत, 2 बच्चे गंभीर घायल
इमारत को NOC की होगी जांच
वहीं पुलिस की जांच में सामने आया है कि इमारत में कोई भी आपातकालीन निकास द्वार नहीं था। घटना के बाद अग्निशमन विभाग जांच में जुट गया है कि इमारत के लिए एनओसी जारी हुई थी या नहीं। वहीं छात्रों ने बताया कि आग भूतल पर लगी थी। पहली मंजिल पर जाने के लिए सीढ़ियां थीं। इसके कारण वह इमारत में ही फंस गए। उनको बाहर जाने के लिए रास्ता नहीं मिला।
अभी पढ़ें – MP: बुजुर्ग महिला को अकेला देख घर में दाखिल हुए बदमाश, बंधक बनाकर लाखों की लूट को दिया अंजाम
धुआं देख घबराए बच्चे, लेकिन साहस दिखाया
छात्रा प्रियंका चतुर्वेदी ने बताया कि सभी क्लास में थे। धीरे-धीरे उनकी कोचिंग में धूआं भरता जा रहा था। एक अन्य छात्र ने कहा कि हम सभी अपने चेहरों को ढक कर इधर-उधर भागने लगे। हम पीछे के एक अन्य द्वार से बाहर निकलने के लिए नीचे गए, लेकिन वहां पर लोहे का एक दरवाजा बंद था। हमने उसे खोलने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं कर खुला। इतना ही नहीं आग ऐसे स्थान पर लगी थी, जहां से दमकल कर्मी भी नहीं घुस पास रहे थे।
खिड़कियां तोड़कर बच्चों को निकाला
दमकल कर्मियों ने बताया कि सभी 25 छात्रों को खिड़कियां तोड़कर और सीढ़ियां लगा कर बाहर निकाला गया है। सभी छात्र पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। बस हादसे के कारण थोड़े डरे हुए हैं। वहीं उन्होंने कहा कि दमकल की तीन गाड़ियों के आने से पहले पड़ोसियों ने आग को फैलने से रोकने में मदद की। इस कारण एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
1 hr agoएक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
1 hr agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
2 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
3 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
4 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
5 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
5 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
6 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
6 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines