MP: बुजुर्ग महिला को अकेला देख घर में दाखिल हुए बदमाश, बंधक बनाकर लाखों की लूट को दिया अंजाम
Edited By Yashodhan Sharma

Edited By Yashodhan Sharma

हरदा: मध्यप्रदेश के हरदा जिले में शहर के बस स्टैंड क्षेत्र में घर में अकेली सो रही 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला का मुंह बांधकर 4 नकाबपोश बदमाश 5 लाख रुपये सोने के जेवर और 30 हजार नगदी ले उड़े। सिटी कोतवाली ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
बता दें कि शहर में आए दिन क्राइम बढ़ता जा रहा है और पुलिस सिर्फ हाथ पर हाथ धरे बैठी है। कार्रवाई पुरी तरह से शून्य है। जिले में कहीं लूट, कहीं चोरी, कहीं अड़ीबाजी तो कहीं छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं। इस पर पुलिस मौन है या यूं कहें तो चोर, बदमाश, गुंडों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।
अभी पढ़ें – Kanpur News: पहली मंजिल पर लगी भीषण आग, दूसरी मंजिर पर पढ़ रहे थे 25 बच्चे, पुलिस ने ऐसे बचाई जान
याद दिला दें कि गत 18 सितंबर की रात में बस स्टैंड क्षेत्र में सूने मकान के ताले टूटे थे। उसके बाद हंडिया थाना अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का ममला समाने आया था। उसके बाद गुरुवार को फिर बस स्टैंड क्षेत्र में सुबह करीब 4 बजे के आसपास हीरो शोरूम के पड़ोस में रहने वाली एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ लूट की घटना सामने आई है।
कथित तौर पर बुजुर्ग महिला के घर में 4 नकाबपोश बदमाशों ने कपड़े से महिला का मुंह दबाकर उसके गले में से सोने की पेंडल, हाथ की चूड़ियां एवं अनूठी सहित घर में रखे करीब 30 हजार रुपए लेकर फरार हो गये। वहीं महिला के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना को अंजाम देने के बाद भागते हुए 4 आरोपी कैद हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक व थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
इस मामले में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी राकेश गौर का कहना है कि बस स्टेंड के पास सन्नी टायर वालों का फोन आया कि करीब 4 बजे उनकी मां के घर कुछ नकाबपोश बदमाश घुसे और महिला के मुंह पर कपड़ा बांधकर सोने के जेवर सहित 30 हजार रुपए की नगदी ले उड़े।
उसके बाद मैं घटना स्थल पर पहुंचा और मौके का मुआयना किया। उनकी बुजुर्ग मां से पूछा तो उन्होंने बताया कि करीब 3 से 4 लड़के अंदर घुसे और मेरे मुंह पर कपड़ा बांध कर मेरे हाथ की चुड़ियां, अंगूठी, गले का पेंडल, अलमारी में रखी चूड़ी सहित करीब 25- 30 हजार रुपये चुरा ले गये।
अभी पढ़ें – Barabanki News: हत्या के बाद भी पत्नी की लाश पर करता रहा प्रहार, हैवानियत की वजह जानकर पुलिस भी सन्न
उसके बाद सिटी कोतवाली द्वारा लूट का ममला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार और चोरों की तलाश की जा रही है। इधर बुजुर्ग महिला के बेटे जॉन थॉमस ने बताया कि बीती रात करीब 3 से 4 बजे के बीच मेरे मां के घर बस स्टैंड पर 3- 4 नकाबपोश बंदमाश अंदर घुसे और माँ मे मुह और कपड़ा बांधकर कर करीब 5 तोले सोने के आभूषण जिसमे 4 हाथ की चूड़ी, 1 पेंडल, 1 अंगूठी सहित करीब 25- 30 हजार रुपये नगदी चुरा ले गए।
इसकी सूचना मेरे द्वारा थाना प्रभारी को दी। उसके बाद पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल, थाना प्रभारी राकेश गौर सहित पुरी पुलिस टीम मोके पर पहुंची और छानबीन शुरु कर दी।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: