Etawah News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के इटावा (Etawah) जिले में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मिट्टी का एक टीला ढहने (mound collapses) से 6 बच्चे दब गए। घटना के बाद गांव वालों ने मिट्टी को जल्द से जल्द हटाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक तीन बच्चों की मौत हो गई। बताया गया है कि बच्चे टीले से मिट्टी खोद रहे थे। तभी हादसा हो गया।

विज्ञापन

एडीजी, आईजी और एसएसपी पहुंचे

घटना सोमवार देर शाम इटावा जिले के बरहपुरा थाना क्षेत्र के गढ़िया गुलाब गांव की है। सूचना पर एडीजी जोन कानपुर और आईजी कानपुर रेंज समेत एसएसपी इटावा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल का मुआयना किया। बरहपुरा के एसएचओ मुकेश सोलंकी ने बताया कि सात से नौ साल की उम्र के करीब छह बच्चे मिट्टी लेने के लिए गढ़िया गुलाब गांव गए थे।

विज्ञापन

टीले की ओर दौड़े गांव वाले, मिट्टी हटाई

थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चे शाम को अपने घरों के लिए मिट्टी खोद रहे थे। तभी अचानक मिट्टी की ढाय गिर गई और बच्चे टीले के नीचे दब गए। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोग उन्हें बचाने दौड़ पड़े। कुछ लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी को बाहर निकाला।

विज्ञापन

दो लड़कियों और एक लड़के की मौत

इसके बाद सभी को अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीन को अस्पताल में गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों की पहचान जाह्नवी (9), प्रशांत (8), दीक्षा (7) के रूप में हुई। अनुष्का (9) की हालत गंभीर बताई जा रही है।

आर्थिक मदद का ऐलान

एडीएम जे. प्रकाश ने बताया कि  4 बच्चे मिट्टी के टीले के नीचे दब गए थे। एसडीएम और पुलिस ने लोगों की मदद से मिट्टी को हटाया। 3 बच्चों की मौत हो गई है। 1 गंभीर रूप से घायल है। पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ