Bareilly: फंदे से लटका मिला युवक का शव, घरवाले बोले-प्रेम प्रसंग में हुई हत्या, अब सामने आए आपत्तिजनक फोटो
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Bareilly Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में शनिवार को एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। उसकी पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है। परिवार वालों का आरोप है कि सुनील की कथित तौर पर प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की गई है। कहा कि इलाके में रहने वाली दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम प्रसंग था। वारदात उसी समुदाय के लोगों ने की है।
पीड़ित परिवार का दावा है कि सुनील की हत्या करके शव को पेड़ से लटकाया गया है, ताकि यह आत्महत्या प्रतीत हो। उन्होंने बताया कि इससे पहले लड़की के परिवार वालों ने धमकी दी थी। इसके बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी थी कि लड़का और लड़की अब कभी नहीं मिलेंगे। अब शनिवार का सुनील कुमार का शव एक पेड़ से लटका मिला है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना शीशगढ़ क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिलने एवं पुलिस द्वारा सम्पूर्ण प्रकरण में की जा रही कार्यवाही के संबंध में #SPRABareilly की बाइट । #UPPolice https://t.co/053Ge3Pc1e pic.twitter.com/eEuPGlJDMT
— Bareilly Police (@bareillypolice) September 3, 2022
पीड़ित पिता की तहरीर पर थाना पुलिस ने गांव के ही रहने वाले दूसरे पक्ष के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे में फजल, यासीन, अबरार अहमद और सरफराज अहमद को नामजद किया गया है। एसपी ग्रामीण राजकुमार ने बताया कि मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील की मौत के बाद उसकी और लड़की की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं।
इलाका पुलिस ने बताया कि गांव में तनाव की स्थिति है। इसे देखते हुए फोर्स की तैनाती की गई है। वहीं फोटो वायरल होने के बाद ग्रामीणों में गुस्सा भड़क गया। उन्होंने शव को सड़क पर रखाकर जाम लगा दिया। वहीं पुलिस अब छानबीन करने में जुट गई है कि फोटो वायरल करने के पीछे किसी की क्या मंशा हो सकती है। फिलहाल पुलिस और अधिकारी मामले पर नजर जमाए हुए हैं। सुनील के परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले को आत्महत्या साबित करने में जुटी थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: