Baghpat: रईस ने विकास बन युवती से की दोस्ती, हकीकत पता चल गई तो दी 'सिर तन से जुदा' की धमकी
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Baghpat Crime News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रईस नाम के एक युवक ने अपना नाम विकास बताकर एक युवती से दोस्ती कर ली। युवती को जब उसकी हकीकत पता चला कि उसने दूरी बना ली। इस पर आरोपी ने परिवार को ‘सिर तन से जुदा’ की धमकी दे डाली है। धमकी के बाद परिवार दहशत में है। युवती डेढ़ माह से घर में कैद है। पीड़ितों ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।
घटना बागपत के खेकड़ा थाना क्षेत्र की है। आरोप है कि यहां एक रईस नाम के लड़के ने खुद का विकास नाम बताकर युवती से दोस्ती कर ली। दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। युवती का कहना है कि वह उस पर बुर्का पहनने के लिए दबाव बनाता था। कुछ समय बाद युवती को उसकी हकीकत पता चल गई। फिर युवती ने उससे दूरी बना ली। आरोप है कि यह बात आरोपी को रास नहीं आई। वह युवती का पीछा करने लगे।
UP : बागपत के 'सर तन से जुदा' प्रकरण मामले में पीड़िता के बयान से नया मोड़
◆'मोहम्मद रईस ने Vikas बनकर फंसाया, बुर्का पहनने का भी बनाया था दबाव, लड़की 1.5 महीने से घर से बाहर नहीं निकली' pic.twitter.com/wM0d0vuUKx
— News24 (@news24tvchannel) September 2, 2022
परिवार वालों का आरोप है कि आरोपी युवक एक दिन उसके घर पर आ धमका। माता-पिता से युवती के बारे में पूछने लगा। परिवार वालों ने उसका विरोध किया, तो उन्हें धमकी देकर चला गया। इसके बाद फिर से रास्ते में युवती के माता-पिता को रोक लिया और बेटी के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दे डाली। इस पर परिवार वालों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी संबंधित थाना पुलिस को दी।
युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे और उसके परिवार वालों को सिर तन से जुदा की धमकी दी है। धमकी के बाद परिवार वाले दहशत में है। युवती का कहना है कि वह पिछले डेढ़ महीने से अपने घर में कैद है। परिवार वालों ने पुलिस पर भी आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि शिकायत के बाद भी पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: