UP के बिजली उपभोक्ताओं को नए साल का बड़ा तोहफा, कंपनियां लौटाएंगी लोगों के करीब 102 करोड़ रुपये

UP Electricity Consumers: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं के करीब 102 करोड़ रुपये लौटाने का आदेश दिया है, क्योंकि सरकार ने सिंगल और थ्री फेस वाले स्मार्ट मीटरों की कीमत घटा दी है, जिसके अनुसार बिजली कंपनियों को लोगों से वसूले गए पैसे लौटाने ही होंगे.

Electricity Consumer

बिजली उपभोक्ताओं को योगी सरकार से बड़ी राहत मिली है.

UP Electricity Consumers News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को नई राहत दी है. दरअसल, सरकार ने नई कॉस्ट डाटा बुक में स्मार्ट प्रीपेड मीटर की कीमत तय कर दी है, जिसके चलते बिजली कंपनियों को अब 102 करोड़ रुपये उपभोक्ताओं को लौटाने होंगे. विद्युत नियामक आयोग ने इस रकम की वापसी के लिए अलग से आदेश जारी करने की बात कही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

9 सितंबर को जारी हुआ था नया आदेश

वहीं राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने बिजली उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द रकम वापस दिलाने के लिए याचिका दायर करने की तैयारी शुरू कर दी है. उत्तर प्रदेश में 9 सितंबर 2025 को जारी आदेश में नया बिजली कनेक्शन लेने पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर दिए गए और उनकी कीमत भी वसूली गई. सिंगल फेस प्रीपेड मीटर के लि 6016 और थ्री फेस स्मार्ट मीटर के लिए 11342 रुपये वसूले गए थे, जो अब घट गए हैं.

3 महीने में 3 लाख से ज्यादा कनेक्शन लगे

नई कास्ट डाटा बुक में सिंगल फेस प्रीपेड स्मार्ट मीटर की कीमत 6016 रुपये की जगह 2800 रुपये और थ्री फेस वाले स्मार्ट मीटर की कीमत 11342 रुपये की जगह 4100 रुपये तय कर दी गई है. 10 सितंबर 2025 से एक जनवरी 2026 तक प्रदेश भर में 318740 बिजली उपभोक्ताओं ने बिजली कनेक्शन लिए, जिनमें सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार लगभग 90% बिजली उपभोक्ता सिंगल फेस प्रीपेड मीटर लगवाने वाले थे.

विज्ञापन

191 करोड़ वसूले, 102 करोड़ लौटाए जाएंगे

यदि मीटर की कीमत 6016 रुपसे के आधार पर आकलन किया जाए तो कुल वसूली लगभग 191 करोड़ की होगी. नियामक आयोग द्वारा निर्धारित 2800 की दर से यह राशि लगभग 89 करोड़ होती है. ऐसे में बिजली कंपनियों को उपभोक्ताओं के बिल में 102 करोड़ से अधिक की राशि वापस करनी होगी. यह रकम जल्द से जल्द उपभोक्ताओं को लौटाई जाए, इसके लिए उपभोक्ता परिषद की ओर से याचिका लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ