नोएडा में प्लॉट चाहिए, तो YEIDA की नई स्कीम में करें अप्लाई, जानिए पूरी डिटेल

YEIDA Plot Scheme 2025: साल 2025 में अगर नोएडा में जेवर एयरपोर्ट के पास जमीन खरीदना चाहते हैं तो यीडा की स्कीम में अप्लाई कर सकते हैं। यमुना प्राधिकरण किफायती दाम में प्लॉट की एक स्कीम लाने की तैयारी में है।

YEIDA Plot Scheme 2025
विज्ञापन

YEIDA Plot Scheme 2025: यमुना एक्सप्रेस औद्योगिक विकास प्राधिकरण अक्सर सस्ते दाम में जमीन खरीदने के मौका लेकर आता है। एक बार फिर से नए साल पर नोएडा वालों को प्राधिकरण एक खुशखबरी दे रहा है। सेक्टर 18 में YEIDA अपनी नई प्लॉट योजना लाने वाला है। अगर आप भी नोएडा में एयरपोर्ट के पास जमीन खरीदना चाहते हैं तो यीडा की इस योजना के बारे में जान लीजिए। इस योजना के लिए RERA के जरिए रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।

सेक्टर 18 में नए प्लॉट

यमुना एक्सप्रेस औद्योगिक विकास प्राधिकरण की जिस योजना लाने की प्लानिंग कर रहा है, वह 2009 में शुरू की गई थी। इस योजना को कुछ कानूनी मामलों के चलते रोकना पड़ा था। यीडा ने सेक्टर 18 और सेक्टर 20 में प्लॉट निकाले थे। हालांकि सभी परेशानियों को अब खत्म कर यीडा को इन जमीनों पर फिर से कब्जा मिल गया है। जिसके बाद अब यह बिकने के लिए एक बार फिर से तैयार हैं। अथॉरिटी के ओएसडी के मुताबिक, जैसे ही रेरा के पास रेजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी वैसे ही स्कीम का ऑफिशियल तौर पर ऐलान कर दिया जाएगा।

Advertisment

इसके अलावा जो फ्लैट, प्लॉट और दुकानों अभी बिक्री से बचे हुए हैं वह इस दौरान खरीदे जा सकते हैं। इसमें वो प्रोपर्टी भी शामिल होंगी जिनका भुगतान नहीं किया जा सका हो या जो किन्हीं कारणों के चलते रद्द कर दी गई थीं।

यीडा की लेटेस्ट योजना

यमुना प्राधिकरण ने जेवर एयरपोर्ट के पास सेक्टर- 17, 18 और 22डी में प्लॉट की स्कीम लॉन्च की, जिसमें प्लाॉट की संख्या 20 है। हालांकि इस स्कीम के लिए आवेदन बंद किए जा चुके हैं। इस प्लॉट के आवंटन के लिए ई-नीलामी की जाएगी, जिसकी तारीख 20 जनवरी 2025 तय की गई है। इसके पहले ही 27 दिसंबर 2024 में 451 प्लॉट की एक स्कीम के लिए ड्रॉ का आयोजन कर प्लॉट का आवंटन किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ