Wrestling Federation of India: भारतीय कुश्ती महासंघ (रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया) की आज अयोध्या में होने वाली वार्षिक आम बैठक (AGM) को रद्द कर दिया गया है। AGM बैठक आज सुबह 10 बजे अयोध्या में शुरू होनी थी।

विज्ञापन

इससे पहले घोषणा की गई थी कि फेडरेशन की वार्षिक आम बैठक 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित की जाएगी। फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने बैठक में शामिल होने की बात कही थी। बता दें कि दिल्ली में भारतीय पहलवानों की ओर से बृजभूषण शरण सिंह को हटाने और डब्ल्यूएफआई को भंग करने की मांग के बाद केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अहम घोषणा की थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार रात प्रदर्शनकारियों के साथ एक बैठक के बाद घोषणा की थी कि बृजभूषण शरण सिंह फेडरेशन से अलग हो जाएंगे और एक निरीक्षण समिति उनके खिलाफ आरोपों की जांच करेगी। ठाकुर ने कहा कि एक महीने में जांच पूरी कर ली जाएगी।

सिंह ने कहा था वार्षिक आम बैठक के बाद मीडिया से करूंगा बात

सिंह ने शनिवार को कहा था कि वे उत्तर प्रदेश में अपने गृह नगर गोंडा में होने वाली एजीएम में अपना पक्ष रखने के लिए डब्ल्यूएफआई की कार्यकारी समिति के सदस्यों को संबोधित करेंगे। सिंह ने कहा, ‘हां, निश्चित रूप से मैं एजीएम में भाग लूंगा।’ शनिवार को सिंह ने नवाबगंज, गोंडा के नंदिनी नगर स्टेडियम में ओपन नेशनल सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट का उद्घाटन किया था। उन्होंने कहा था कि बैठक के बाद मैं मीडिया से बात करूंगा।

विज्ञापन

शनिवार को सस्पेंड किए गए थे WFI के अतिरिक्त सचिव

बता दें कि भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अतिरिक्त सचिव विनोद तोमर को सस्पेंड कर दिया गया। दरअसल, जिस दिन खिलाड़ी पहली बार धरने पर बैठे थे, विनोद तोमर को ही कुश्ती संघ की तरफ से बात करने और समझौता कराने के लिए भेजा गया था, लेकिन खिलाड़ियों ने इनसे बात नहीं की थी। इन्होंने उस दौरान खिलाड़ियों के द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को दरकिनार किया था कि इन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता। पहलवानों के आरोपों के बाद पहली कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ