क्या अयोध्या जाएंगे राहुल गांधी? रामलला के दर्शन की खबरों पर कांग्रेस ने बताया असली सच

Ayodhya News: क्या राहुल गांधी रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहे हैं? रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति के दौरे को लेकर मचे बवाल पर कांग्रेस ने दी बड़ी सफाई. पढ़ें दिल्ली से रमन कुमार की रिपोर्ट

rahul gandhi
विज्ञापन

Ayodhya News: पहले खबर आई कि रक्षा मंत्रालय की 32 सदस्यीय संसदीय समिति 22 जनवरी को अयोध्या पहुंच रही है. राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति के साथ राहुल गांधी 23 जनवरी को अयोध्या यात्रा के दौरान रामलला का दर्शन करेंगे और अपनी जिम्मेदारियों के अनुरूप कैंट क्षेत्र का भ्रमण करेंगे? हालांकि, अब इस मामले पर कांग्रेस की ओर से आधिकारिक सफाई सामने आ गई है. कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी के नाम को मंदिर दर्शन से जोड़ना महज “घटिया सियासत” है.

17 से 22 जनवरी तक समिति की आधिकारिक विजिट

रक्षा मंत्रालय की 32 सदस्यीय संसदीय समिति की आधिकारिक विजिट के मुताबिक, ये समिति 17 जनवरी से कोच्चि से शुरू होकर बंगलुरू, विशाखापत्तनम, भुवनेश्वर होते हुए 22 जनवरी को बनारस में बैठक करेगी. कार्यक्रम के मुताबिक, 22 जनवरी को शाम 5 बजे दौरा समाप्त होगा. उसके बाद सभी सदस्य अपने-अपने गंतव्य पर जाने के लिए स्वतंत्र हैं. खबर उड़ी थी कि वाराणसी में बैठक खत्म होने के बाद यह समिति अयोध्या जाएगी और रामलला के दर्शन करेगी.उसके बाद सभी अपने-अपने गंतव्य पर जाने के लिए स्वतंत्र हैं. इस समिति के अध्यक्ष बीजेपी सांसद राधामोहन सिंह हैं और राहुल गांधी भी इस समिति के सदस्य हैं.

Advertisment

कांग्रेस ने खबरों को बताया ‘घटिया सियासत’

इन अटकलों पर विराम लगाते हुए समिति के सदस्य और कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने स्पष्ट किया कि आधिकारिक कार्यक्रम वाराणसी में ही समाप्त हो रहा है. उन्होंने कहा यह कोई आधिकारिक दौरा नहीं. 22 जनवरी को शाम 5 बजे वाराणसी में मीटिंग खत्म होने के बाद अयोध्या जाने का कोई आधिकारिक कार्यक्रम तय नहीं है. वाराणसी के बाद कोई सदस्य अयोध्या जाता है या काशी विश्वनाथ के दर्शन करता है, यह उसकी व्यक्तिगत पसंद है.

राहुल गांधी का इस निजी यात्रा में शामिल होना मुश्किल

बता दें कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने 22 जनवरी 2024 को हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह से दूरी बनाए रखी थी. हालांकि कांग्रेस के कई बड़े नेता व्यक्तिगत तौर पर दर्शन करने पहुंचे हैं, लेकिन गांधी परिवार ने अब तक अयोध्या से दूरी बनाई हुई है. जानकारों का मानना है कि राजनीतिक मतभेदों के चलते राहुल गांधी का इस निजी यात्रा में शामिल होना मुश्किल है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ