Viral Video: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है कि जिसे देखकर आपके भी हैरान रह जाएंगे। यहां के एक गांव में सांड एक घर की छत पर चढ़ गया। ग्रामीणों ने पशुपालन विभाग को मामले की जानकारी दी। इसके बाद कई घंटों की मशक्कत के बाद सांड को नीचे उतार गया। सांड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने सांड को उतारने की कोशिश

जानकारी के मुताबिक मामला पीलीभीत के लालपुरिया साहेब सिंह गांव का है। यहां बुधवार सुबह एक घर की छत पर आवारा सांड पहुंच गया। मामले की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने उसे नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इस पर ग्रामीणों ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को मामला की जानकारी दी।

विज्ञापन

गाय तो उतर आई, सांड फंस गया छत पर

गांव वालों ने बताया कि सुबह के समय ये सांड एक गाय का पीछा करते-करते 12 फीट ऊंची छत पर सीढ़ी से चढ़ गया। कुछ समय बाद गाय तो नीचे उतर आई, लेकिन छत पर ही रह गया। नीचे उतरने की कोशिश करने लगा। विफल होने पर सांड तेज आवाज निकालने लगा। इस पर गांव वालों का ध्यान गया।

विज्ञापन

पशु पालन विभाग की टीम पहुंची गांव

सूचना मिलने पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) ने सांड को बचाने के लिए चार लोगों की एक टीम भेजी। सीवीओ डॉ. अरविंद गर्ग ने कहा कि हमारी रणनीति सांड को बेहोश करने वाली दवाई का इंजेक्शन लगाने और जेसीबी मशीन की मदद से उसे नीचे ले जाने की थी, क्योंकि बिना बेहोश किए सांड को उतारने पर खतरा था। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद सांड को नीचे उतारा गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ