Who Own Noida Atta Market: दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में एक या दो नहीं बल्कि बहुत सारे मार्केट प्लेस हैं, जहां अच्छे कपड़े सस्ते दामों में मिल जाते हैं. ऐसे में जब भी लड़कों के कपड़ों की शॉपिंग की बात आती है, तो पहले नोएडा के अट्टा मार्केट का ही नाम दिमाग में आता है. ये मार्केट जींस, शर्ट आदि कपड़ों के लिए युवाओं के बीच काफी मशहूर है और हर रोज यहां लोगों की भीड़ रहती ही है. ऐसे में मन में सवाल उठता है कि आखिर इतनी बड़ी और मशहूर मार्केट का मालिक कौन है? आइए जानते हैं.

यह भी पढ़ें: भारत का सबसे बड़ा हिल स्टेशन कौन सा है? हर मौसम में लगती है पर्यटकों की भारी भीड़

---विज्ञापन---

गांव से बना मशहूर मार्केट

रिपोर्ट की मानें तो, करीब 50 साल पहले यहां कोई बाजार नहीं था, बल्कि यह एक गांव हुआ करता था, जहां गेहूं का आटा आमतौर पर बिका करता था. यही वजह है कि इस जगह को लोग 'अट्टा' नाम से जानने लगे. वक्त के साथ यहां लोगों ने बर्तन, घर के सामान और कपड़े बेचना शुरू कर दिया, जिसके बाद ये मार्केट धीरे-धीरे बढ़ने लगी. आज यहां 700 से ज्यादा दुकानें हैं, जिनमें कपड़ों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, टैटू शॉप्स और रेस्तरां तक मौजूद हैं. जहां हर दिन लाखों लोग आते रहते हैं.

---विज्ञापन---

कौन है अट्टा मार्केट का मालिक

अब आते हैं अपनी मुख्य सवाल पर कि इस मार्केट का मालिक कौन है? दरअसल, यह बाजार किसी व्यक्ति या संस्था के स्वामित्व में नहीं है बल्कि यहां की दुकानें प्रावेट तौर पर खरीदी या किराए पर चल रही है. साथ ही इस मार्केट को मैनेज करने की जिम्मेदारी नोएडा अथॉरिटी के हाथ में है, जो उत्तर प्रेदश सरकार के तहत काम करती है.

---विज्ञापन---

अट्टा मार्केट में कैसे मिलेगी दुकान?

अट्टा मार्केट, सेक्टर 18, नोएडा में दुकान पाने के लिए, आपको ई-टेंडरिंग या ऑनलाइन बोली प्रक्रिया में हिस्सा लेना होगा, जिसकी घोषणा समय-समय पर नोएडा अथॉरिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर की जाती है. मुख्य रूप से, यहां लीज के आधार पर कियोस्क और छोटी दुकानें उपलब्ध कराई जाती हैं, ऐसे में अगर आप बोली जीत जाते हैं, तो आप इस जगह पर दुकान हासिल कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: घोंघे की रेस कराने वाला दुनिया का पहला देश, नजरे गड़ाए देखते रहते हैं लोग, फिर भी नहीं होते

---विज्ञापन---