Watch Video: 12वीं की स्टूडेंट ने महिला अधिकारी को इंग्लिश में दिया जवाब, तो मिला थप्पड़
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक 12वीं की लड़की को अंग्रेजी में प्रशासनिक अधिकारी को जबाव देना भारी पड़ गया। महिला अधिकारी तका पारा इतना चढ़ गया कि उन्होंने छात्रा को सभी के सामने थप्पड़ जड़ दिया। महिला अधिकारी की इस हरकत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि छात्रा को थप्पड़ मारने के बाद ग्रामीण भड़क गए। पुलिस ने जैसे-तैसे स्थिति को काबू में किया।
जानकारी के मुताबिक मामला वाराणसी जिले का है। यहां के भीषमपुर थाना क्षेत्र में जमीन को लेकर एक विवाद है। विवाद हाईकोर्ट में लंबित है। बताया गया है कि हाल ही में हाईकोर्ट ने एक पक्ष को जमीन के एक हिस्से पर कब्जा दिलाने के लिए आदेश हुए थे। इलाके की नायब तहसीलदार प्राची केसरबानी पुलिस फोर्स के साथ कब्जा दिलाने के लिए गई थीं। इस दौरान भारी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठे हो गए।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1689479545856888833
स्थानीय लोगों ने पुलिस और महिला अधिकारी का विरोध किया। इस दौरान लोगों ने कहा कि आप किस आदेश के आधार पर कब्जे की कार्रवाई कर रही हैं। इस पर महिला नायब तहसीलदार ने कहा कि आदेश अंग्रेजी में है। क्या तुम लोग पढ़ पाओगे। इस पर विरोध कर रहे लोगों में एक 12वीं क्लास की छात्रा सामने आई। छात्रा ने अंग्रेजी में जवाब दिया तो महिला अधिकारी भड़क गई।
महिला अधिकारी ने अपना पारा खोते हुए छात्रा को थप्पड़ मार दिया। मौके पर खड़े लोगों ने इस घटना का वीडियो अपने फोन से शूट कर लिया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: