Viral Video: ये मुरादाबाद है... आसान नहीं हैं राहें, तैरकर जाना है
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण लगभग सभी नदियां अपने उफान पर हैं। उत्तर प्रदेश में गंगा और यमुना लगातार रौद्र रूप दिखा रही हैं। गंगा का पानी अब इतना बढ़ चुका है कि आबादी क्षेत्रों में घुस गया है। यही हाल मुरादाबाद में है। यहां गंगा का पानी सड़कों पर बह रहा है। आबादी क्षेत्रों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड में लगातार बारिश का दौर जारी है। इसी बीच आईएमडी ने भी अभी और बारिश की चेतावनी जारी है। ताजा अपडेट की बात करें तो वाराणसी में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को छूने वाला है। उधर, मुरादाबाद में गंगा का पानी नदी किनारे वाले क्षेत्र में घुस गया है। सोशल मीडिया पर आए वीडियो के वीडियो के अनुसार सड़क पर इतना पानी है कि एक शख्स तैरते हुए रास्ता पार कर रहा है।
#WATCH | Uttar Pradesh | Flood-like situation witnessed in parts of Moradabad due to rise in water level of Ramganga River. pic.twitter.com/dg0peqnAXn
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 10, 2023
उत्तराखंड में बारिश के कारण हादसों का सिलसिला जारी है। रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके रजवार ने बताया था कि रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर भूस्खलन के बाद एक तीन मंजिला होटल ढह गया। इमारत के अंदर मौजूद सभी लोगों को पहले ही बाहर निकाल लिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि ये होटल रुद्रप्रयाग जिले के सोनप्रयाग क्षेत्र के रामपुर में स्थित था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: