---विज्ञापन---

Video: प्रोपर्टी दिलाने के नाम पर बनाते थे अश्लील वीडियो,  पुलिस ने महिला समेत चार पकड़े 

गोरखपुर से अजीत सिंह की रिपोर्ट: प्रोपर्टी दिलाने के नाम पर अश्लील वीडियाे बनाकर ब्लैकमेल करने वाली एक महिला समेत चार लोगों को गोरखपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले खरीदारों को अपने पास बुलाते थे फिर उन्हें जमीन दिलाने के नाम पर एक कमरे में महिला के साथ बंद कर अश्लील वीडियो बनाते थे। […]

---विज्ञापन---

गोरखपुर से अजीत सिंह की रिपोर्ट: प्रोपर्टी दिलाने के नाम पर अश्लील वीडियाे बनाकर ब्लैकमेल करने वाली एक महिला समेत चार लोगों को गोरखपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले खरीदारों को अपने पास बुलाते थे फिर उन्हें जमीन दिलाने के नाम पर एक कमरे में महिला के साथ बंद कर अश्लील वीडियो बनाते थे।

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे

पुलिस के अनुसार विरोध करने पर आरोपी पीड़ित के साथ मारपीट भी करते थे। पीड़ित से उसके रुपए, सोने की अंगूठी, चेन, मोबाइल आदि भी छीन लेते थे। इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देते थे। पुलिस के अनुसार ओम प्रकाश गुप्ता ने मामले की शिकायत की थी। जिसके बाद कार्रवाई की गई।

---विज्ञापन---

 

पहले भी जा चुके जेल

एसपी सिटी कुमार विश्नोई ने बताया कि देवरिया में भी यह आरोपी ऐसे ही मामलों में जेल जा चुके हैं। जिन्हे गिरफ्तार कर कैंट पुलिस विधिक कार्यवाही को पूर्ण करते हुए, जेल भेज रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के पास से पीड़ित का एटीएम कार्ड, निकाले गए रुपए, सोने की अंगूठी आदि को बरामद कर लिया गया है। जो अश्लील वीडियो था वह भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। ऐसे आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी। आरोपियों की पहचान रामभरोसे तिवारी, सूरज पटेल, संजय कुमार कुशवाहा और सुनिता सिंह के रूप में हुई है।

---विज्ञापन---
First published on: Feb 27, 2023 06:10 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola