Uttarakhand Situation: उत्तराखंड में बारिश के कारण हालात अभी काबू (Uttarakhand Situation) में नहीं हैं। उत्तरकाशी में फिर से लैंडस्लाइड के बाद मलबा गिरने से भटवाड़ी से 500 मीटर आगे गंगोत्री नेशनल हाईवे सुबह से बंद है। उत्तरकाशी के जिला प्रशासन के अनुसार, इससे गंगोत्री धाम के यात्रियों और भक्तों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। लोग रास्ते में फंसे हुए हैं।

बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बहाल

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, उत्तरकाशी जिला प्रशासन जल्द से जल्द मलबा हटाकर हाईवे पर ट्रैफिक बहाल करने का काम कर रहा है। इस बीच अधिकारियों ने कहा है कि बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदप्रयाग और छिनका के पास सड़क, जो मलबे के कारण बंद थी, उसे मलबा हटाकर खोल दिया है।

चुंगी बडेथी सुरंग को भूस्खलन से खतरा

अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले मंगलवार को बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीपलकोटी के पास सड़क मलबे के कारण बंद हो गई थी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुंगी बडेथी सुरंग के चारों ओर भूस्खलन के बाद उसके क्षतिग्रस्त होने का खतरा मंडरा रहा है, जिसको लेकर अधिकारी चिंतित हैं।

अलकनंदा में पुल के साथ बहा शख्स

इस भूस्खलन के बाद जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि सुरंग की सुरक्षा को लेकर संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। हालांकि एक रिपोर्ट में कहा गया था कि एक दिन पहले अलकनंदा नदी में तेज बहाव से पुल समेत एक शख्स बह गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ