Uttarakhand News: पहाड़ों में गर्मी बढ़ने के साथ धधकने लगे जंगल, 24 घंटे में 7 स्थानों पर लगी आग, दो की मौत
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Uttarakhand News: मौसम में गर्मी बढ़ने के लिए साथ-साथ उत्तराखंड में जंगलों में आग लगने की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो शुक्रवार को पहाड़ों के जंगलों में सात स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं हैं। इनमें दो लोगों की मौत की भी सूचना है। वन विभाग समेत उत्तराखंड शासन आग की घटनाओं को काबू पाने की कोशिश में जुटा हुआ है।
एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 10 अप्रैल को उत्तराखंड के पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल इलाके के जंगलों में आग लग गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस आग की घटना में दो युवकों के जिंदा जलकर मरने खबर सामने आई है।
वन विभाग ने अपनी रिपोर्ट में इन दोनों युवकों की मौत दर्ज की है। बताया गया है कि कुछ दिनों पहले तक बारिश के कारण आग की घटनाएं सामने नहीं आ रही थीं, लेकिन मौसम में गर्मी बढ़ने के साथ ही ये घटनाएं बढ़ने लगी हैं।
इलाके के मुख्य वन्य संरक्षक, वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक शुक्रवार को राज्य के गढ़वाल और कुमाऊं में कुल सात स्थानों पर जंगलों में आग लगी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि आग से लगभग 7 हेक्टेयर वन क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। आर्थिक क्षति भी सामने आई है। वहीं वनाग्नि विभाग की ओर से कहा गया है कि अभी तक कुल 147 आग की घटनाएं हो चुकी हैं। सरकार की ओर से सभी विभागों को अलर्ट किया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: