देशभर में मौसम लगातार बदल रहा है। कई राज्यों में तेज बारिश देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश का मौसम भी लगातार बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग ने 19 मार्च को 20 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने का अपडेट दिया है। हालांकि, आज कहीं-कहीं पर हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है। वहीं, 20 मार्च से एक बार फिर मौसम में ठंडक देखी जा सकती है। अभी भी राज्य के कई जिलों में बारिश और बादलों की आवाजाही के चलते सूरज आंख मिचौली खेल रहा है। मौसम विभाग ने 19 से 24 मार्च तक का अपडेट दिया है, जिसमें कई दिनों में बारिश की भी संभावना जताई गई है। जानिए आज राज्य में मौसम कैसा रहेगा?
आज कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में 19 मार्च को मौसम साफ ही रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान हल्की सर्द हवाएं चलेंगी। दिन में धूप रहेगी, तो शाम में हल्की ठंडक का एहसास होगा। आज बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 7 दिनों में मौसम बदलने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगा पारा, 3 राज्यों में होगी बारिश; IMD ने मौसम को लेकर जारी किया ये अलर्ट
कब से आएगा बदलाव?
राज्य में कल से (20 मार्च) बारिश की शुरुआत हो सकती है, जिसके बाद से प्रदेश के मौसम में नर्मी देखी जा सकती है। अभी प्रदेश में दिन में तेज गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने 20 और 21 मार्च को तेज झोंकेदार हवाओं के साथ बादल गरजने और बिजली चमकने का अलर्ट भी जारी किया है। इन दो दिनों में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है। साथ ही मौसम को बदलने वाली तेज झोंकेदार हवाएं 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी। इसके बाद 23 और 24 को एक बार फिर से तापमान में तेजी दर्ज की जा सकती है। बारिश
ये भी पढ़ें: Varuna Exercise 2025: भारतीय नौसेना दुश्मन देश को दिखाएगी ताकत, फ्रांस नेवी के साथ युद्धाभ्यास
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
18 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
21 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
21 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines