UP Weather Update: यूपी के 14 जिलों में गरजेंगे बादल, दो दिनों में करवट लेगा मौसम, पढ़ें IMD का अपडेट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। इसी कड़ी में मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए तेज हवाएं और कहीं पर लू चलने का अलर्ट जारी किया है। जानिए आज राज्य में मौसम कैसा रहेगा।

Uttar Pradesh Weather
विज्ञापन

UP Weather Update: देशभर में एक बार फिर से मौसम करवट ले रहा है। अभी सर्द हवाएं चल रही हैं, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। उत्तर प्रदेश में भी मौसम आज से बदल जाएगा। हालांकि, यह ज्यादा दिन नहीं रहेगा, क्योंकि आने वाले दो दिनों में कई जगहों पर लू चलना शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग ने आज 14 जिलों के लिए मेघगर्जन, वज्रपात, बिजली चमकने और बादलों के गरजने का अलर्ट जारी किया है। जानिए आज राज्य के किन जिलों में कैसा मौसम रहेगा।

आज किन जिलों के लिए अलर्ट?

मौसम विभाग ने आज 14 जिलों के लिए मेघगर्जन, वज्रपात, बिजली चमकने और बादलों के गरजने की संभावना जताई है। इन जिलों में सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा और फिरोजाबाद के आसपास के क्षेत्रों का नाम शामिल है। वहीं, झोंकेदार हवाएं (हवा की गति 30-40 किमी/घंटा) चलने की संभावना भी जताई गई है।

Advertisment

वहीं, आज जिन जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है, उनमें गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच का नाम शामिल है।

16 मई तक कैसा रहेगा मौसम?

15 और 16 मई के लिए भी मौसम विभाग ने अपडेट दिया है। इन दो दिनों में लू चलने की संभावना जताई गई है। जिन जिलों में फिर से गर्मी का एहसास होगा, उनमें बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और गोंडा का नाम शामिल है।

विज्ञापन

इसके अलावा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी में भी लू चलेगी। 17 मई से यूपी में मौसम में फिर से थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ