यूपी के 60 जिलों में आंधी का अलर्ट, मौसम विभाग ने दिया 3 मई तक का अपडेट

1 मई को उत्तर प्रदेश में कई जिलों में आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। आज मौसम विभाग ने आंधी और कहीं-कहीं पर बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। वहीं, कई जिलों में लू का असर भी देखने को मिलेगा।

UP Weather

उत्तर प्रदेश में मौसम में एक बार फिर से बदलने वाला है। अभी प्रदेश में हवाएं चल रही हैं, जिसकी वजह से मौसम सुहाना बना हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग ने कहीं-कहीं पर बारिश और झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई है। ऐसा ही मौसम मई के पूरे हफ्ते में बना रह सकता है। आने वाले 3 से 4 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। वहीं, इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। जानिए मौसम विभाग ने आज किन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

किन जिलों में अलर्ट जारी?

मौसम विभाग ने आज जिन जिलों के लिए झोंकेदार हवाएं (गति 30-40 किमी/घंटा) और धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई है, उनमें कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कत्रौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर का नाम शामिल है।

विज्ञापन

इसके अलावा, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं के आसपास के इलाके शामिल हैं। वहीं, इन क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही भी देखने को मिलेगी। मौसम विबाग ने 3 मई तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है।

विज्ञापन

कितना रहा तापमान?

मुजफ्फरनगर में 34.4 डिग्री सेल्सियस (-2.8), नजीबाबाद में 35 (-2) डिग्री सेल्सियस, मेरठ में 34.5 डिग्री सेल्सियस, मुरादाबाद में 38 डिग्री सेल्सियस, बुलन्दशहर में 37 डिग्री सेल्सियस, बरेली में 35.8 (-3.1) डिग्री सेल्सियस, अलीगढ़ में 38.6 (-0.5) डिग्री सेल्सियस, शाहजहांपुर में 34.6 (-3:3) डिग्री सेल्सियस, आगरा में 37-2(-2.9) डिग्री सेल्सियस, फतेहगढ़ में 40(0.7) डिग्री सेल्सियस, हरदोई में 35(-3.7) डिग्री सेल्सियस, बहराइच में 34.6(-3.7) डिग्री सेल्सियस, इटावा में 36(-5.5) डिग्री सेल्सियस, लखनऊ में 35.4 (-4.1) डिग्री सेल्सियस, बाराबंकी में 33:5(-5:4) डिग्री सेल्सियस, अयोध्या में 35 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ