23 लोग, 7 दिन, दानिश-साजिद ने बेटी संग कब और क्या किया? बताते हुए मां का दर्द छलका

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक लड़की गैंगरेप का शिकार हुई है। 23 युवकों पर आरोप लगे हैं। लड़की की मां ने केस दर्ज कराया है और मां ने पुलिस को शिकायत में पूरी कहानी सुनाई। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है और पीड़िता की मां ने क्या-क्या बताया?

Varanasi Gang Rape Case

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ग्रेजुएशन की छात्रा से 7 दिन में 23 लोगों ने रेप किया। पुलिस ने 6 दरिंदों को अरेस्ट कर लिया है। 17 आरोपियों की तलाश जारी है। FIR होने के बाद पुलिस एक्शन मोड में आई। आरेपियों ने 7 दिन तक युवती से गैंगरेप किया। युवती को नशा दिया और अलग-अलग जगहों पर उसके साथ दरिंदगी की। इस घटना की शुरुआत 29 मार्च को हुई थी। 4 अप्रैल को युवती बुरी हालत में अपने घर पहुंची।

विज्ञापन

मां-बाप उसे अस्पताल लेकर गए तो वह पता चला कि वह नशे में है। डॉक्टरों ने उसका मेडिकल किया तो दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद मां-बाप उसे लेकर थाने गए, जहां उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट में दुष्कर्म की धाराएं जोड़कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए पीड़िता की मां ने जो कुछ बताया, वह असहनीय है। आइए जानते हैं कि पीड़िता की मां ने क्या बताया?

विज्ञापन

पुलिस को पीड़िता की मां ने यह बताया

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी 29 मार्च को काम पर जाने के लिए निकली थी, लेकिन घर वह 7 दिन बाद 4 अप्रैल को लौटी। वह कई बार अपने काम के सिलसिले में एक-दो दिन घर से बाहर रहती थी, लेकिन इस बार जब वह 7 दिन तक नहीं लौटी तो वे लोग परेशान हो गए। उन्होंने पुलिस को बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दी। इस बीच 4 अप्रैल को जब बेटी घर आई तो वह बहुत डरी हुई थी। हमने जब उसे बहलाकर पूछा तो उसने पूरी कहानी बताई। बेटी ने बताया कि 29 मार्च को काम खत्म करने के बाद शाम को जब वह घर लौट रही थी तो उसका दोस्त राज विश्वकर्मा रास्ते में मिल गया। वह उसे घुमाने ले गया। इस दौरान राज उसको लेकर एक होटल में रुका। उसने होटल में उसके साथ रेप किया और उसका वीडियो बना लिया।

विज्ञापन

पीड़िता की मां ने बताया कि 30 मार्च को जब उनकी बेटी अपने घर आने लगी तो राज के जानकार समीर, आयुष सिंह समेत कुछ और लड़के होटल में आ गए। उन्होंने उनकी बेटी को पार्टी के बहाने होटल में ही रोक लिया। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सभी ने उसके साथ रेप किया। उन्होंने उनकी बेटी का मोबाइल भी छीन लिया था। इसलिए वह किसी को फोन भी नहीं कर पा रही थी। पूरे दिन उन लोगों ने उसे होटल में ही रखा। अगले दिन उन लड़कों ने अपने दोस्तों सोहेल, अनमोल, दानिश, साजिद और जाहिर को भी बुला लिया। इन लोगों ने भी नशीला पदार्थ सुंघाकर उनकी बेटी को गाड़ी में बैठाकर मलदहिया स्थित कॉन्टिनेंटल कैफे में पहुंचाया और वहां बेहोशी की हालत में उससे रेप किया।

विज्ञापन

पीड़िता की मां ने बताया कि 2 दिन तक मलदहिया के आस-पास के होटलों में साजिद के दोस्तों इमरान, दानिश, सोहेल, शोएब, जैब और अन्य ने अलग-अलग जगह उनकी बेटी के साथ रेप किया। फिर वे बेटी को शहर से काफी दूर कहीं ले गए थे। वे लोग उसे लगातार धमकी दे रहे थे कि अगर किसी को बताओगी तो सारे वीडियो वायरल कर देंगे। 3 अप्रैल की रात साजिद ने उनकी बेटी को एक कार वाले के साथ बिठा दिया। कार में 5-6 लड़के पहले से मौजूद थे। उन लड़कों ने चलती कार में उनकी बेटी के साथ रेप किया, फिर उसे सड़क पर फेंक कर भाग गए। इसके बाद उनकी बेटी किसी तरह बदहवास हालात में घर पहुंची और पूरी कहानी बताई। 4 अप्रैल को हम थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ