'दानिश-साजिद ने मेरी बेटी को बर्बाद कर दिया', पीड़िता के पिता का दर्द छलका

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक लड़की गैंगरेप का शिकार हुई है। 23 युवकों पर आरोप लगे हैं। लड़की की मां ने केस दर्ज कराया है और अब उसके पिता का बयान भी सामने आया है। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है और पीड़िता के पिता का क्या कहना है?

Varanasi Gang Rape Case

(अभिषेक दुबे, वाराणसी)

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 23 युवकों की हैवानियत का शिकार बनी लड़की के पिता का बयान सामने आया है। उन्होंने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि दानिश, साजिद, राज खान और आयुष ने मेरी बेटी का जीवन बर्बाद कर दिया, कभी नही सोचा था कि मेरी बेटी के साथ पढ़ने वाले ही उसको नशे का लती बनाकर उसका जीवन नर्क कर देंगे। बेटी हफ्ते भर बाद घर आई तो वह पूरी तरह से नशे की जद में थी। उसको नॉर्मल होने में समय लगा और जब उसने अपना दर्द बांटा तो कलेजा फट गया।

विज्ञापन

12 नामजद, 11 अज्ञात के खिलाफ FIR

पुलिस और न्यायालय से प्रार्थना है कि उन सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले, जिन्होंने मेरी बेटी का जीवन बर्बाद कर दिया। काशी जोन DS DCP चंद्रकांत मीना केस की जांच कर रहे हैं। 29 मार्च से 4 अप्रैल के बीच 7 दिन तक लड़की के साथ 23 युवकों ने गैंगरेप किया। लालपुर-पांडेयुर थाना पुलिस ने 12 नामजद और 11 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है और 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता वाराणसी जिले के पांडेयपुर क्षेत्र की ही रहने वाली है।

4 अप्रैल को पुलिस को दी गई थी शिकायत

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार युवकों की पहचान लल्लापुरा निवासी साजिद, हुकुलगंज निवासी आयुष सिंह, दानिश खां, मलदहिया निवासी अनमोल, सिगरा निवासी इमरान के रूप में हुई। एक आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। 4 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई गई थी। पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट आई थी। अब इसमें गैंगरेप की धाराएं भी जुड़ गई हैं। पीड़िता का मेडिकल कराकर रिपोर्ट एड की गई है। आरोपियों से पूछताछ में ही मामले का खुलासा होगा।

विज्ञापन

नशा देकर दुष्कर्म किए जाने के आरोप

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता के मां-बाप ने बताया कि उनकी बेटी के साथ कई युवकों ने दुष्कर्म किया है। वे उसे हुक्का बार, होटल और अन्य जगहों पर ले गए थे। वह घर बदहवासी की हालत में आई थी। उसका मेडिकल कराने के बाद हुकुलगंज और लल्लापुर के 6 युवकों को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों में पीड़िता का बॉयफ्रेंड और हुक्का बार संचालक शामिल है। आरोप हैं कि पीड़िता को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया गया और मरने के लिए फेंक दिया गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ