---विज्ञापन---

एक और हेलीकॉप्टर क्रैश…समुद्र के अंदर मिला मलबा; जानें जापान में कैसे हुआ हादसा?

फाइटर जेट क्रैश होने के बाद एक और हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है, जिसमें 3 लोगों की जान चली गई। वहीं 3 लोगों को गंभीर हालत में समुद्र के अंदर से रेस्क्यू किया गया। हेलीकॉप्टर एक एयर एंबुलेंस थी, जो मरीज को लेकर जा रही थी।

---विज्ञापन---

भारत के गुजरात में भारतीय वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश हो गया था। हादसे में फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव शहीद हो गए थे। वहीं अब एक और हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर आई है, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा जापान के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में हुआ। हादसे का शिकार हुआ हेलीकॉप्टर एयर एंबुलेंस थी।

हेलीकॉप्टर में 6 लोग सवार थे। इन 6 लोगों में मरीज, पायलट और नर्स शामिल थे, लेकिन इनमें से मरीज, डॉक्टर और केयरटेकर की मौत हो गई। वहीं पायलट, मैकेनिक और नर्स को गबचा लिया गया। जापान के तट रक्षक बल की ओर से यह जानकारी दी गई और बताया कि हादसा कब, कहां और कैसे हुआ?

---विज्ञापन---

 

3 लोगों की मौत और 3 गंभीर घायल

एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, हेलीकॉप्टर के पायलट 66 वर्षीय हिरोशी हमादा, हेलीकॉप्टर मैकेनिक काजुटो योशिताके और 28 वर्षीय नर्स सकुरा कुनीताके को तट रक्षक बल द्वारा बचाया गया। वे पानी में इन्फ्लेटेबल लाइफसेवर्स से चिपके हुए मिले। इन तीनों को हाइपोथर्मिया हो गया था, लेकिन वे होश में थे।

---विज्ञापन---

वहीं 34 साल के डॉक्टर केई अराकावा, 86 साल के मरीज मित्सुकी मोटोइशी और उनकी देखभाल करने वाले 68 साल के काजुयोशी मोटोइशी के शव बरामद हुए हैं। घायलों ने बताया कि हेलीकॉप्टर ने नागासाकी प्रांत के एक एयरपोर्ट से फुकुओका के अस्पताल के लिए उड़ान भरी थी कि वह हादसे का शिकार हो गया।

यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान समेत 14 देशों का वीजा बैन, जानें सऊदी अरब ने क्यों लिया फैसला?

---विज्ञापन---

सरकार ने दिए हादसे की जांच के आदेश

कोस्ट गार्ड के एक अधिकारी ने बताया कि बचाए गए तीनों लोगों की हालत समुद्र के ठंडे पानी में काफी खराब हो गई थी। उनके शरीर का तापमान काफी गिर गया था, लेकिन उनकी सांसें चल रही थीं। अगर थोड़ी देर हो जाती तो उन्हें बचाना मुश्किल हो जाता। जापान की सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्राथमिक जांच में हादसे का कारण तकनीकी खामी पता चला है। समुद्र के अंदर से मलबा निकाल लिया गया है। हेलीकॉप्टर के ब्लैक बॉक्स को भी कब्जे में ले लिया गया है, ताकि हादसे के समय की जानकारियां मिल सकें।

First published on: Apr 07, 2025 09:34 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola