बिजनौर में बजरंग दल के नेता की कैसे गई जान? मां-बाप भी घर में मिले बेहोश

बजरंग दल के नेता का शव उसके ही घर में मिला है। वहीं उसके मां-बाप बेहोशी की हालत में मिले, जो इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। वारदात उत्तर प्रदेश के बिजनौर में अंजाम दी गई। वारदात के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Bijnor Bajrang Dal Leader Monty Murder

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के कीरतपुर में बजरंग दल के गौसेवा जिला संयोजक मोंटी बजरंगी की हत्या हो गई है, जिससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। आज सुबह मोंटी का शव उनके घर में खून से लथपथ हालत में मिला। हत्यारों ने धारदार हथियार से उनका गला रेत दिया था। घटना का पता तब चला, जब सुबह एक ग्रामीण उनके घर दूध देने आया था। दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने पड़ोसियों को सूचित किया। पड़ोसी दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो वारदात का पता चला। मौके पर मोंटी के पिता बलराम सिंह उर्फ बल्ले पहलवान, सौतेली मां मधुबाला बेहोश मिले। दोनों को बिजनौर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

ग्रामीणों की पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की

अन्य परिजनों ने मोंटी की हत्या करने का आरोप उसके पिता, सौतेली मां और भाई मोंटू पर लगाया है। बलराम सिंह की दूसरी शादी थी और मोंटी उनकी पहली पत्नी का बेटा था। वारदात की जानकारी मिलते ही हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता और ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस बल मौके पर तैनात हो गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटनास्थल पर मीडियाकर्मियों के साथ ग्रामीणों की धक्का-मुक्की भी हुई। SP सिटी संजीव वाजपेयी के अनुसार पुलिस वारदातस्थल का बारीकी से निरीक्षण कर रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पारिवारिक विवाद, सुसाइड, मर्डर समेत कई एंगल से केस की जांच की जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ