Uttar Pradesh News: शाहजहांपुर(सुशील शुक्ला)। शाहजहांपुर में भाजपा विधायक के निजी सचिव की खुली गुंडई का मामला सामने आया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर लखनऊ से बनाई गई सपा प्रतिनिधिमंडल की टीम पर बीजेपी विधायक के निजी सचिव और उसके साथी प्रतिनिधि मंडल पर हमलावर हो गए।
आरोप है कि इस दौरान सपा के पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा को जान से मारने की धमकी दी गई। खास बात यह रही कि भाजपा विधायक के निजी सचिव के सामने मौके पर पुलिस के आला अफसर और भारी पुलिस बल बेबस नजर आया। आपको बता दें कि सपा का प्रतिनिधिमंडल अखिलेश यादव के निर्देश पर शाहजहांपुर के निगोही में सभासद के मकान पर कब्जे की जांच करने पहुंचा था।
क्या है पूरा मामला
मामला शाहजहांपुर के थाना निगोही के पुवाया रोड का है। यहां भाजपा विधायक के निजी सचिव पर महिला सभासद ने मकान कब्जा करने का आरोप लगाया है। आपको बता दें, महिला सभासद अपने परिवार के साथ 6 दिन तक धरने पर बैठी थी। इसके बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 9 सदस्यीय का एक डेलीगेशन जांच के लिए शाहजहांपुर भेजा था।
जैसे ही सपा का प्रतिनिधिमंडल मौके पर पहुंचा तो आरोप है कि वहां पहले से मौजूद भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा के निजी सचिव और उसके साथी प्रतिनिधिमंडल पर हमला किया।
पुलिस दिखी बेबस
इस दौरान मौके पर भारी हंगामा हुआ। खास बात यह रही कि मौके पर भारी पुलिस बल और पुलिस के आला अफसर भी मौजूद थे, लेकिन भाजपा विधायक के निजी सचिव के सामने पुलिस के अफसर और पुलिस बल बेबस नजर आया। इसके बाद सपा प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रतिनिधि मंडल में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राज्यपाल कश्यप, आंवला सांसद नीरज मौर्य, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा और एमएलसी जयेश प्रसाद सेमत अन्य प्रतिनिधि शामिल थे। फिलहाल सपा प्रतिनिधि मंडल पर हमले होने की घटना कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।
ये भी पढ़ें- AC बम की तरह फटा और थाना जलने लगा, मेरठ के सदर बाजार में भीषण अग्निकांड, सामान-रिकॉर्ड जलकर राख
ये भी पढ़ें- हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग में बचे यूपी के मंत्री, तूफान के बीच एम्स ऋषिकेश में उतारा
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
9 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
10 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
12 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
12 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines