हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पत्नी की 'मुस्कान' से पहले पति का 'साहिल' जागा, बॉयफ्रेंड से भरवाई बीवी की मांग

मेरठ और ओरैया में बीवियों ने बॉयफ्रेंड के लिए पति मार दिए और शव ठिकाने लगा दिए, लेकिन इसके विपरीत संत कबीरनगर में एक शख्स ने अपनी बीवी की शादी उसके बॉयफ्रेंड से करा दी। पूरे रीति रिवाज के साथ शादी कराकर दोनों को विदा भी किया।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में एक और मेरठ में सौरभ राजपूत हत्याकांड हुआ। दूसरी ओर ओरैया हत्याकांड हुआ, जहां महिला ने शादी के 14 दिन बाद ही पति की हत्या कर दी। दोनों हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया, लेकिन इन दोनों से अलग उत्तर प्रदेश के ही संत कबीरनगर में एक ऐसा मामला आया, जिसमें एक शख्स ने अपनी पत्नी की उसके बॉयफ्रेंड से शादी करा दी।

जैसे ही शख्स को पता चला कि पत्नी उससे नहीं, बल्कि किसी और से प्यार करती है तो उसने तुरंत उसके बॉयफ्रेंड को बुलाकर दोनों को शादी के बंधन में बंधवा दिया। दोनों की पूरे गांव की मौजूदगी में रीति रिवाज से शादी कराई और रीति रिवाज से दोनों को विदा भी किया। साथ ही वादा किया कि वह बच्चों की परवाह न करे, वह उन्हें पाल लेगा। बहुत अच्छी तरह रखेगा।

यह भी पढ़ें:मुस्कान-साहिल को ये 7 सबूत दिलाएंगे सजा, जानें पुलिस को अब तक क्या मिला और क्या नहीं?

विज्ञापन

तीनों के परिजन और बच्चे शादी के गवाह बने

वायरल वीडियो के अनुसार, बबलू और राधिका की शादी साल 2017 में हुई थी। राधिका बेघघाट थाना क्षेत्र के गांव भूलन चक की रहने वाली है। दोनों के 9 साल में 2 बच्चे हुए। बेटा 7 साल का है और बेटी अभी 2 साल की हुई है। बबलू कामकाज के लिए बाहर चला गया तो राधिका को गांव के लिए विकास से प्यार हो गया। दोनों अकसर साथ-साथ नजर आने लगे। जब बबलू गांव आया तो उसे ग्रामीणों ने राधिका और विकास के बारे में पता चला।

एक बार तो उसे गुस्सा आया और उसने राधिका को समझाने की कोशिश की, लेकिन राधिका ने अपने दिल की बात उसके सामने रखी। बबलू ने गांव के बुजुर्गों से बातचीत की और उनके सामने राधिका-विकास की शादी कराने का प्रस्ताव रखा। काफी समझाने पर गांववाले शादी के लिए मान गए। इसके बाद मंदिर में दोनों की शादी करवा दी गई। इस शादी के गवाह तीनों के परिजन, बच्चे और गांववाले बने। इस शादी का वीडियो भी वायरल हुआ है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:मुस्कान-साहिल को क्या सजा हो सकती है? सौरभ की जान लेने वाली बात से दोनों मुकर गए तो…

वायरल वीडियो के अनुसार, राधिका ने नीले रंग की साड़ी पहनी है और वह घूंघट किए खड़ी है। विकास उसकी मांग भरता है। इस मौके पर कई लोग मौजूद हैं और कई वीडियो बना रहे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola