Noida: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की नोएडा (Noida Police) पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी, जब उन्होंने चेकिंग के लिए एक कंटेनर को रोका। उसकी जांच हुई तो पुलिस के भी होश उड़ गए। कंटेनर से जब एक एक करके कार्टन निकालना शुरू किया तो शराब (Liquor) का जखीरा जमा हो गया।
और पढ़िए –Buxar News: चौसा पहुंचे राकेश टिकैत ने किसानों के लिए कह दी ये बड़ी बात, जानें…
कंटेनर में 750 कार्टन
जानकारी के मुताबिक नोएडा पुलिस ने अवैध रूप से तस्करी करके लाई गई शराब के करीब 750 कार्टन के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया है। ये शराब चंडीगढ़ से अरुणाचल प्रदेश के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस अधिकारियों ने इसकी कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1614798444408995841
बहलोलपुर फ्लाईओवर पर रोका था कंटेनर
बताया गया है कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बहलोलपुर फ्लाईओवर के पास एक चेक पोस्ट लगाया ता। इसी दौरान पंजाब के रजिस्ट्रेशन वाला एक कंटेनर आता हुआ दिखाई दिया। अधिकारियों ने बताया कि चेकिंग के दौरान कंटेनर के चालक ने चेकपोस्ट से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया।
और पढ़िए –Mini Tent City: वाराणसी के बाद ‘तीर्थराज’ में भी बुक कराएं लग्जरी टेंट हाउस, जानें कीमत और सुविधाएं
चंडीगढ़ से अरुणाचल ले जा रहा था शराब
सेंट्रल नोएडा के एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में बेचने के लिए ब्लू स्ट्रोक एक्सक्लूसिव व्हिस्की अवैध रूप ले जाई जा रही थी। जांच में करीब 45 लाख रुपये मूल्य के व्हिस्की के 750 कार्टन जब्त किए है। उन्होंने बताया कि ये शराब चंडीगढ़ से लाइ गई थी। कंटेनर चालक की पहचान सतनाम सिंह निवाली पटियाला पंजाब के रूप में हुई है। उसके खिलाफ सेक्टर-63 थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 hr agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
10 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
10 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
13 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines