Noida के सेक्टर-22 में मिला युवक का शव, मौके से बरामद गिलास को देख पुलिस ने जताई बड़ी आशंका
Edited By Naresh Chaudhary

(प्रतीकात्नक तस्वीर)
Edited By Naresh Chaudhary

(प्रतीकात्नक तस्वीर)
Noida News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक का उसके कमरे में खून से लथपथ शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आशंका है कि युवक की हत्या की गई है।
घटना नोएडा के सेक्टर-22 की है। नोएडा के पुलिस उपायुक्त हरीश चंदर ने बताया कि थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के सेक्टर-22 स्थित ई-ब्लॉक में इरफान खान पुत्र मुनीर रहता था। रविवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि उसका शव कमरे में पड़ा हुआ है। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके से एक गिलास भी बरामद हुआ है, जिसमें से शराब की बू आ रही थी।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। आशंका जताई जा रही है कि इरफान ने साथियों के साथ शराब पी, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। वहीं पुलिस को यह भी आशंका है कि शराब के ज्यादा सेवन के बाद वह गिर पड़ा और गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। उसके बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
पुलिस उपायुक्त का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। आपको बता दें कुछ दिन पहले नोएडा की एक हाउसिंग सोसायटी में संदिग्ध परिस्थितियों में गिर कर एक युवक की मौत हो गई थी। वह नोएडा की एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता था। अपनी मौत से एक हफ्ते पहले ही वह बंगलुरु से नोएडा में शिफ्ट हुआ था। यह जानकारी नोएडा में उसके एक साथी ने पुलिस को दी थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: